गाजियाबाद: सूटकेस में महिला की लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में सोमवार सुबह एक सूटकेस में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में भर यहां फेंका गया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Recommended Video

      गाजियाबाद: सूटकेस में महिला की लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
      woman Body found inside a suitcase in ghaziabad

      सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

      घटना साहिबाबाद थानाक्षेत्र के दशमेष वाटिका के पास की है, जहां पुलिस को एक सूटकेस मिला। इस सूटकेस में महिला की लाश थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद लाश को सूटकेस में बंद करके यहां फेंक दिया गया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जल्द ही मामले के खुलासे की बात कह रही है।

      कासगंज में ट्रिपल मर्डर

      बता दें, यूपी में पिछले कई दिनों लगातार अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में अपराधी बेलगाम होते नजर आ रहे हैं। बीती रात कासगंज में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए। पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+