गाजियाबाद: सूटकेस में मिली लाश की हुई शिनाख्त, रस्सी से बंधे थे महिला के हाथ पैर

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में सोमवार सुबह एक सूटकेस में महिला की रस्सी से बंधी हुई लाश मिली थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्त बरीशा पुत्री जफर अली निवासी अलीगढ़ और ससुराल बुलंदशहर के तौर पर की गई। अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला के मायके वालों ने थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर में 25 जुलाई को दहेज हत्या के संबंध में तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Recommended Video

    गाजियाबाद: सूटकेस में महिला की लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
    क्या है पूरा मामला

    क्या है पूरा मामला

    गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र में दशमेश कॉलोनी के पास सोमवार सुबह एक सूटकेस पड़ा था। सूटकेस के पास काफी कुत्ते मौजूद थे। शक होने पर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खुलवाकर देखा तो उसमें एक महिला की लाश पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला की लाश को रस्सी से बांधकर सूटकेट में बंद किया गया था। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती महिला की शिनाख्त करना था।

    पुलिस ने ऐसे की महिला के शिनाख्त

    पुलिस ने ऐसे की महिला के शिनाख्त

    सूटकेस में महिला के शव मिलने की जानकारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना किया गया। इसके साथ ही मौके पर ही जांच के लिए टीमें भी बनाई गईं। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर उसके फोटो और एक संदेश वायरल किया। एसएसपी ने आसपास के राज्यों और पड़ोसी जनपदों के करीब 15 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और डीसीपी से संपर्क किया गया था। पुलिस ने सोशल मीडिया के करीब 1500 वॉट्सएप ग्रुप, फेसबुक व ट्विटर पर महिला की फोटो के साथ जानकारी सेंड की।

    परिजनों ने बुलंदशहर में दी थी दहेज हत्या की तहरीर

    परिजनों ने बुलंदशहर में दी थी दहेज हत्या की तहरीर

    वॉट्सएप पर फोटो देख दिल्ली में उत्तम नगर में रहने वाले मृतका के दूर के रिश्तेदार ने मृतका के परिजनों से संपर्क किया। मृतका के परिजनों ने फोटो और मैसेज देखकर शव की शिनाख्त की। महिला की पहचान बरीशा के रूप में हुई, जो अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के रहने वाले जफर अली की बेटी थीं। पूछताछ में पता चला कि बरीशा की शादी कुछ समय पहले ही बुलंदशहर में हुई थी। मायके वालों ने बुलंदशहर के थाना कोतवाली नगर में 25 जुलाई को दहेज हत्या के संबंध में तहरीर दी थी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+