दुबई में नौकरी करके घर लौटा तो हुआ पत्नी के लव अफेयर का शक, गुस्से में ले ली उसकी जान
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी पति दुबई में नौकरी करता है। पिछले दिनों वह घर लौटा था। घर पर उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंध रखने का शक हुआ। उसने पत्नी से बात की तो पता चला कि उसके अफेयर चल रहे हैं। गुस्से में वह शख्स आग-बबूला हो गया। उसने रॉड मार-मारकर वहीं पत्नी को मार डाला। इसके बाद वापस दुबई के लिए रवाना होने लगा। हालांकि, दुबई की फ्लाइट हाथ आने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

संवाददाता के अनुसार, हत्यारोपी शख्स की पहचान राजू के तौर पर हुई। गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस ने उसे पकड़ा है। उसने अपनी पत्नी की हत्या कर देने की बात स्वीकार कर ली है।

उसने बताया कि पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर वह गुस्सा हो गया था। इसीलिए पत्नी का कत्ल कर दिया। एसपी सिटी मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications