पति की इस आदत से परेशान पत्नी ने छोड़ा घर, 3 साल पहले की थी लव मैरिज

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक महिला ने पति के खर्राटों से परेशान होकर घर छोड़ दिया। मामला कोर्ट पहुंच गया है। पति ने अर्जी दायर कर पत्नी को मायके से वापस लाने के लिए गुहार लगाई है। पति का कहना है कि वह डॉक्टर से अपना इलाज करा रहा है।

3 साल पहले की थी लव मैरिज

3 साल पहले की थी लव मैरिज

दिल्ली गेट के रहने वाले राजेश गोयल का नोएडा की किराना मंडी में बिजनेस है। तीन साल पहले राजेश ने कॉलेज में साथ पढ़ने वाली युवती से लव मैरिज की थी। युवती दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में रहती थी। दोनों के दो बच्चे हैं।

पति के खर्राटों से परेशान पत्नी ने छोड़ा घर

पति के खर्राटों से परेशान पत्नी ने छोड़ा घर

राजेश के अधिवक्ता हरेंद्र कुमार के मुताबिक, पिछले दो महीने से राजेश रात में सोते समय खर्राटे लेते हैं, जिससे उनकी पत्नी परेशान हो गई थी। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई।

9 फरवरी को कोर्ट करेगा सुनवाई

9 फरवरी को कोर्ट करेगा सुनवाई

राजेश पहले पत्नी से वापस आने के लिए कहा और फिर उसके परिजनों से भी बातचीत की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। राजेश ने वकील की मदद से कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, लेकिन अब तक अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। कोर्ट मामले की सुनवाई 9 फरवरी को करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+