शादी के एक महीने बाद से ही फूलने लगा पत्नी का पेट, अल्ट्रासाउंड में खुली पोल, पति के उड़े होश
गाजियाबाद, 26 अगस्त: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के कुछ समय बाद ही नई दुल्हन के शरीर में बदलाव होने लगे। लड़की का पेट निकलने लगा। पत्नी के शरीर में अचानक हो रहे इस बदलाव को लेकर पति ने पूछा तो पत्नी गैस से पेट फूलने की बात कही। शादी के एक महीने बाद पत्नी ने बताया कि वह प्रेग्नेंट है। बीवी के प्रेग्नेंट होने की बात पर पति खुश हो गया, लेकिन उसकी जिंदगी में तूफान तब आ गया जब वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गया। डॉक्टर ने अल्ट्रासांउड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट देखकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई।

शादी के तुंरत बाद से फूलने लगा दुल्हन का पेट, बोली- गैस की समस्या है
गाजियाबाद के मोहननगर के युवक की शादी लोहियानगर की लड़की इसी साल 18 मार्च को धूमधाम से हुई थी। दोनों बेहद खुश थे। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के जीवन में तूफान आ गया। शादी के कुछ समय बाद ही लड़की का पेट फूलने लगा। पति ने जब इसको लेकर पत्नी से सवाल किया तो उसने कहा कि उसे गैस की प्रॉब्लम है, इसी वजह पेट फूल रहा है। कुछ दिनों तक मामला ऐसे ही टलता रहा, लेकिन पत्नी का पेट फूलता ही रहा।

आठ महीने की गर्भवती निकली पत्नी
परेशान होकर पति ने आखिरकार पत्नी को डॉक्टर को दिखाया। 25 जून को वह पत्नी को लेकर एक क्लिनिक पर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद कि उसकी पत्नी आठ महीने से ज्यादा समय की गर्भवती है और उसकी डिलीवरी कभी भी हो सकती है। डॉक्टर की बातें सुनने के बाद पति के होश उड़ गए। उसने वहीं बखेड़ा खड़ा कर दिया और पत्नी से सवाल करने लगा।

शादी के तीन महीने बाद बच्चे को दिया जन्म
पति के बवाल मचाने पर पत्नी अपने माता-पिता को बुलाकर मायके चली गई। 26 जून को महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पति ने कहा शादी के एक महीने बाद ही पत्नी ने उससे बताया कि वह गर्भवती हो गई है। वह खुश था कि वह बाप बनने वाला है। कोरोना की दूसरी लहर चल रही थी। संक्रमण के डर के चलते वह वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर से सम्पर्क में था। डॉक्टर ने जो दवाइयां बताईं वही दवाइयां पत्नी को देने लगा। पति का आरोप है कि उसे धोखा दिया गया है। उसने अदालत में गुहार लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications