UP News: पत्नी की हत्या कर लाश के साथ सोता रहा पति, 3 दिन तक नहीं लगी भनक, दुर्गंध ने खोला राज
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद जनपद में एक शख्स अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी लाश के साथ करीब तीन दिनों तक सोता रहा।
3 दिन तक पड़ोसियों को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। लेकिन जब उसके घर से दुर्गंध उठने लगी तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो गेट तोड़कर महिला की लाश कब्जे में ली।

यह पूरा मामला गाजियाबाद जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कॉलोनी में रहने वाला 55 वर्षीय भरत नामक एक शख्स शराब की दुकान पर सेल्समैन है। बताया जा रहा है कि भरत और उसकी पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।
शनिवार को पड़ोसियों ने बताया कि उसके घर से अचानक दुर्गंध आने लगी। उसकी पत्नी सुनीता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। ऐसे में पड़ोसियों को शक हुआ उसके बाद पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो हैरान रह गई। अंदर सुनीता की लाश पड़ी हुई थी और उसके गले पर चोट के निशान थे। लाश तीन-चार दिन पुरानी हो जाने के चलते दुर्गंध आ रही थी।
पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि करीब तीन-चार दिन से सुनीता दिखाई नहीं दे रही थी लेकिन उसका पति प्रतिदिन रोज की भांति अपने घर से ड्यूटी करने के लिए चला जाता और ड्यूटी करने के बाद रात में वापस लौट आता। वह रोज अपने घर का दरवाजा बंद करके ड्यूटी करने जाता था।
सुनीता की लाश बरामद करने के बाद पुलिस ने उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह उसकी लाश के साथ सोता था और सुबह में ड्यूटी पर चला जाता था। फिलहाल पति द्वारा पत्नी की हत्या कर लाश के साथ सोने के मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications