Up News : बहन के ससुराल वालों पर चढ़ा दी ऑडी कार, CCTV फुटेज में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

पति पत्नी के विवाद को सुलझाने आए पत्नी के मायके वालों और ससुराल वालों के बीच मारपीट के बाद यह घटना हुई है। इस घटना में एक सिक्योरिटी गॉर्ड गाडी के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Up News ghaziabaad vasundhara inlaws dispute Audi car rammed on people captured in CCTV footage

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे एक ऑडी कार कुछ लोगों को रौंदती हुई तेज़ी से चली जाती है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के विवाद को सुलझाने आए पत्नी के मायके वालों और ससुराल वालों के बीच मारपीट के बाद यह घटना हुई है। वहीं इस घटना में एक सिक्योरिटी गॉर्ड गाडी के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। साथ ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दोनों पक्षों द्वारा लिखित तहरीर के रूप में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Up News ghaziabaad vasundhara inlaws dispute Audi car rammed on people captured in CCTV footage

ससुराल पक्ष और मायके वालों के बीच हुई थी मारपीट
दरअसल, पूरा मामला गाज़ियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा के सेक्टर 10 का है। यहाँ एक महिला जिसका नाम इंदु सागर है, उसकी ससुराल है। जानकारी अनुसार इंदु का अपने पति और ससुराल वालों से काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसको सुलझाने बीते रविवार यानी 8 जनवरी को इंदु का भाई कुशल सागर उसकी ससुराल यानी वसुंधरा आए थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच में विवाद बढ़ गया और इंदु के ससुराल वालों ने इंदु और उसके भाई से मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं जब वह वहां से जाने लगे तो उन्होंने डंडे और ईंट पत्थर से उसकी गाडी का शीशा भी तोड़ दिया। इसी दौरान कुशल सागर ने अपना बचाव करते हुए गाडी का एक्सेलेटर दबा दिया और गाडी सबको रौंदती हुई निकल गई। बता दें यह घटना कॉलोनी के गेट पर लगे सीसीटीवी कमरे में भी कैद हो गई।

Up News ghaziabaad vasundhara inlaws dispute Audi car rammed on people captured in CCTV footage

दोनों पक्षों पर हुआ मुकदमा दर्ज
वहीं इस पूरी झड़प के दौरान कॉलोनी के लोग और सिक्योरिटी गॉर्ड भी मौके पर मौजूद थे। जब गाडी अनियंत्रित होकर वहां से निकली तो उसके नीचे एक सिक्योरिटी गॉर्ड भी आ गया। जो गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि घायल गॉर्ड ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं पत्नी इंदु सागर और उसके भाई कुशल सागर ने उसके ससुराल वालों पर दहेज़ प्रताड़ना और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+