जमीन बेच देने की धमकियां देता था अय्याश बेटा, पिता ने विरोध किया तो फावड़े से कर दी हत्या
गाजियाबाद। यूपी में साहिबाबाद के पसोंडा में एक अय्याश बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। वह प्रॉपर्टी को लेकर पिता से अक्सर लड़ता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश बरामद कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम अख्तर था। उसका बेटा शराब पीने के साथ ही जुआ भी खेलने का आदी था। वहीं उसके कई महिलाओं से भी रिलेशन थे, जिसकी वजह से भी उसकी पिता से नहीं बनती थी।

वह पिता को लगातार प्रॉपर्टी बेचने की धमकी देता था। पिता के फटकारे जाने पर बाद उस बेटे ने 7 अक्टूबर को अपने 2 दोस्तों के साथ पिता पर फावड़े से हमला कर दिया। उसके बाद फरार हो गया। घायल पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके 2 दोस्तों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता चला कि हत्यारोपी बेटा अपने पिता को जमीन बेचने के लिए बार-बार बोल रहा था। जब उसके पिता ने उसके बात नहीं मानी तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे डाला।












Click it and Unblock the Notifications