8 मार्च को पीएम मोदी गाजियाबाद में मेट्रो और एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
Ghaziabad News, गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही 32513 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें से कुछ योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। जबकि कुछ योजनाओं का शिलान्यास होगा। मेट्रो और हिंडन एयरपोर्ट का इस दौरान पीएम मोदी उदघाटन करेंगे। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए स्थानीय प्रशासन जुट गया है।

बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी 8 मार्च को गाजियाबाद में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह 1957 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और 30556 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारी भी जुट गए हैं। इस संबंध में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी का कहना है कि 8 मार्च को दिलशाद गार्डन से न्यू बस अडडा मेट्रो स्टेशन का शुभारंभ किया जाएगा। इसी दौरान हिंडन एयरपोर्ट का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के दो लाख कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी मेट्रो स्टेशन दिलशाद गार्डन से मेट्रो में सफर करते हुए गाजियाबाद के न्यू बस अडडा मेट्रो स्टेशन पर पहुंचेंगे। यहां लोकार्पण करने के बाद वह सड़क मार्ग से सिकन्दरपुर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे जहां अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास वह करेंगे।
इन योजनाओं का होगा लोकार्पण
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान दिलशाद गार्डन से न्यू बस अडडा मेट्रो प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 1781 करोड़ रूपये का है। इसके अलावा हिंडन एयरपोर्ट स्टेशन पर सिविल टर्मिनल का लोकार्पण किया जाएगा, इस प्रोजेक्ट पर 60 करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं। आसरा आवास योजना नंदग्राम के 180 भवनों का लोकार्पण किया जाएगा, यह 9.89 करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट था। इसके अलावा अमृत योजना के तहत सीवर संयोजन योजना का लोकार्पण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: खेत में निकला नाग-नागिन का जोड़ा, लोगों ने किया भजन-कीर्तन शुरू












Click it and Unblock the Notifications