खेत में निकला नाग-नागिन का जोड़ा, लोगों ने किया भजन-कीर्तन शुरू
Agra News, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में आजकल एक नाग-नागिन का जोड़ा कौतूहल का विषय बना हुआ है। लोगों इस जोड़े के देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे है। कुछ लोग इन्हें भगवान मानकर दूध पिलाने की कोशिश कर रहे है। वहीं, कुछ लोगों ने भजन कीर्तन शुरू कर दिया है।

मामला आगरा जिले के एतमादपुर तहसील के आंवलखेड़ा कस्बे के अमानाबाद (कनराऊ) गांव का है। यहां विजय सिंह के खेत में पिछले कुछ दिनों से एक नाग-नागिन का जोड़ा कौतूहल का विषय बना हुआ है। इस जोड़ को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। लोग उन्हें भगवान का रुप मानकर दूध पिलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों उस स्थान भजन-कीर्तन शुरू कर दिया।

विजय सिंह ने बताया कि यह जोड़ा यहां से कहीं नहीं जा रहा है। इनके दर्शन करने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग आ रहे हैं। नागों के बिल के पास तारबंदी कर रखी है, ताकि वे ग्रामीण से बिल के पास न जाकर दूर से ही दर्शन कर सकें। वहीं, ग्रामीण इस स्थान पर मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं। ग्रामीण महाराज सिंह का कहना है कि नागों का जोड़ा आस्था का केंद्र बन गया है।
ये भी पढ़ें: POK में देश के हवाई हमले पर बाबरी मस्जिद के पक्षकारों ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications