गाजियाबाद: रेलवे ट्रैक के पास खींचकर दो युवकों ने महिला से किया गैंगरेप

Ghaziabad News, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे रेलवे ट्रैक पर खींचकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियो को जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, सिहानीगेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली महिला दिल्ली के शहादरा में काम करती है। महिला का कहना है कि वह 21 अप्रैल की रात को अपने आफिस से काम कर वापस ट्रेन से गाजियाबाद आयी। जब वह रेलवे ट्रैक के किनारे से पैदल अपने घर जा रही थी तभी उसी की कालोनी में रहने वाले दो युवक वहां आए और उसके मुंह पर कपड़ा डालकर उसका मोबाइल छीनने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी उसे जबरदस्ती रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में ले गए और वहां उसके साथ दोनों ने जबरन रेप किया।

विरोध करने पर दी मारने की धमकी

विरोध करने पर दी मारने की धमकी

पीड़िता महिला ने जब उनका विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। पीड़ित युवती घटना की जानकारी अपने पति और अन्य परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद दोनों आरोपी परिजनों के हत्थे चढ़ गए। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों की तहरीर पर थाना सिहानीगेट में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

सीओ आतिश कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम संतोष और पंकज हैं। दोनों आरोपी महिला के घर के पास ही रहते हैं। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- गाजियाबाद सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+