गाजियाबाद में कारबाइन के साथ अपराधी गिरफ्तार
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में यहां पैसिफिक मॉल के पास पुलिस ने शनिवार को एक अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक कारबाइन बरामद हुआ है। इंदिरापुरम थाने के सर्किल ऑफिसर (सीओ) अतुल यादव ने कहा कि मुठभेड़ के बाद पुलिस दल ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक कारबाइन व एक कार बरामद किया।
उन्होंने यहां कहा कि पूर्वाह्न् 11.30 बजे पुलिस ने एक कार को दिल्ली की तरफ से आते देखा। जांच के लिए रुकने का इशारा करने पर अपराधियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान दो अपराधी भागने में कामयाब रहे, जबकि एक पकड़ा गया।
यादव ने कहा कि अपराधी की पहचान अशोक गुर्जर के रूप में हुई है। वह ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। उस पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 22 केवल हत्या से संबंधित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications