मां को पार्लर भेजकर पड़ोसन ने चुराया बच्चा, पूछने पर बोली- बंदर ले गया

Ghaziabad News, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पड़ोसियों ने 14 दिन के बच्चे का अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद आरोपित परिवार बच्चे को लखनऊ ले जाकर बेचने की तैयारी कर रहा था। इससे पहले गाजियाबाद पुलिस ने इस परिवार को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की मानें तो पड़ोसियों ने महिला को पार्लर भेजकर घटना को अंजाम दिया।

क्या है मामला

क्या है मामला

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता परिवार की तरफ से बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। प्राथमिकता दर्ज कर नवजात बच्चे की तलाश शुरू की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि घटना के 12 घंटे बाद पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि महिला के पड़ोसी ही बच्चे को बेचने के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने सनद, उसकी पत्नी सत्यवती और भतीजे आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

सत्यवती ने भेजा पार्लर

सत्यवती ने भेजा पार्लर

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, कोटगांव की रहने वाले टिंकू की पत्नी रूबी ने 14 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। टिंकू ने बताया कि रूबी के गर्भवती होने के दौरान सत्यवती ने उसका ध्यान रखा था। बता दें कि बेटा होने के बाद रूबी ने कहा, बच्चा होने से उसका चेहरा खराब हो गया है, इसलिए पार्लर हो आओ।

घर में बनाया बंदर के घुसने का सीन

घर में बनाया बंदर के घुसने का सीन

टिंकू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रूबी अपने बच्चे की चिंता जताई। जिस पर सत्यवती ने उनके बच्चे को अपने घर पर छोड़ दिया और रूबी को अपने साथ पार्लर लेकर चली गई। पार्लर से आने पर रूबी सत्यवती के घर सारा सामान फैला देखा। सत्यवती के पति सनद ने बताया कि घर में बंदर घुस आया था और उत्पात मचाने के बाद बच्चे को उठा ले गया। जिसके बाद सनद ने खुद ही पुलिस को घटना की जानकारी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+