गाजियाबाद: घर के पास टहल रहे सभासद शिवराज को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने सरेआम सभासद पर गोलियां बरसाईं। इसमें सभासद गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके सिर में 2 गोलियां लगी हैं, जबकि एक गोली मिस हो गई। गंभीर हालत में सभासद को निजी अस्पताल से गाजियाबाद के लिए रेफर किया गया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

miscreants firing on Councilor Shivraj Saini in Muradnagar

जानकारी के मुताबिक, वारदात मुरादनगर थाना क्षेत्र के न्यू डिफेंस कॉलोनी की है। बता दें कि नगर पालिका परिषद के वॉर्ड-6 के सभासद शिवराज सैनी गुरुवार शाम वॉर्ड का भ्रमण कर रहे थे। जब वह न्यू डिफेंस कॉलोनी नं-4 के पास पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर ताबतोड़ गोली चलाई। जिसमें सभासद को दो गोलियां लगी और वह लहूलुहान होकर गली में ही गिर गए। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस-परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उन्हें तुरन्त स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालात गंभीर होने पर गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारी है। जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वहां से मुरादनगर थाना महज तीन सौ मीटर की दूरी पर है। सूचना मिलते ही एसपी देहात नीरज कुमार जादौन व थानाप्रभारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरु कर दी। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फूटेज चैक की जा रही है। वहीं, सभासद के परिजनों की मानें तो कुछ समय पहले उनके पिता ने चुनाव लड़ा था, जिसमें दूसरी पार्टी के लोग उनसे नाराज थे। चुनाव के दौरान कुछ कहासुनी भी हुई थी जिसके बाद पुलिस ने सारा मामला शांत करा दिया था।

वही, गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सभासद को गोली कैसे लगी है। बताया कि थाना पुलिस को जांच कर मामले का शीघ्र पर्दाफाश करने की हिदायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+