सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर किए चाकू से 10 से ज्यादा वार, कहीं और शादी तय होने से था नाराज

Ghaziabad News, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सिरफिरे आशिक ने युवती की शादी कहीं और तय किए जाने पर उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया। सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से कई वार किए। जिससे युवती के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

क्या था मामला

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार, मामला गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव का है। मेरठ का रहने वाला राजू अपने परिवार के साथ गढ़ी गांव में रहता था। राजू की बड़ी बेटी की 17 मई को मेरठ में शादी होनी थी। पड़ोस के लोगों ने बताया कि हनी उनकी बड़ी बेटी से शादी करना चाहता था। इसके लिए वह काफी समय से राजू पर दबाव बना रहा था। वहीं, राजू ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया था। ऐसे में बेटी की शादी में कोई दिक्कत न आए, इस वजह से पूरा परिवार मेरठ स्थित अपने गांव चला गया था।

किसी काम से आया था गांव

किसी काम से आया था गांव

गुरुवार को राजू किसी काम से गाजियाबाद आए थे और अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान हनी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आंख खुलने पर राजू जान बचाने के लिए भागे। इस दौरान वह मदद के लिए चिल्लाए भी, लेकिन हनी उन पर लगातार चाकू से वार करता रहा। घर से करीब 500 मीटर दूर राजू का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने 10 से अधिक बाद चाकू से हमला किया, जिससे राजू की मौके पर ही मौत हो गई।

हनी से परेशान होकर गांव में हुए थे शिफ्ट

हनी से परेशान होकर गांव में हुए थे शिफ्ट

पड़ोस के लोगों ने बताया कि राजू और उनका परिवार हनी से काफी परेशान था। इसी कारण 20 साल से जिस मकान में राजू का परिवार रह रहा था, उसे बेचने की तैयारी की जा रही थी। राजू को आशंका थी कि बेटी की शादी में हनी जरूर कोई ड्रामा करेगा। इसी वजह से वह अपनी तीनों बेटियों और पत्नी के साथ अपने गांव रोहटा में बने पुश्तैनी घर में शिफ्ट हो गए थे।

क्या कहा पुलिस ने...

क्या कहा पुलिस ने...

सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मृतक का नाम राजू है। वह मेरठ का रहने वाला थे। आरोपित युवक से परेशान होकर उनका परिवार बेटी की शादी के लिए कुछ दिन पहले ही मेरठ स्थित अपने गांव रोहटा के घर में शिफ्ट हो गया था। बताया कि गुरुवार 2 मई को आरोपित हनी ने राजू की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजान देने के बाद राजू फिलहाल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- गाजियाबाद सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+