Ghaziabad पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, गांव की परिचित महिला ने साथी के मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
Ghaziabad crime News, गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार इलाके में शनिवार की देर शाम हुए डबल मर्डर का खुलास गाजियाबाद पुलिस ने कर दिया है। गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि वीभत्स घटना को इस परिवार की परिचित महिला, जो गांव से रिश्ते में बताई जा रही है उमा ने अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस महिला उमा और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। इस पास से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल, लूटी हुई धनराशि और जेवर बरादम किए है। एसएसपी ने बताया कि दोनों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मीडिया को जानकरी देते हुए बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार इलाके में शनिवार की देर शाम दो महिलाओं की हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने घर में मौजूद तीन बच्चों पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, जिसमें तीनों बच्चें भी गंभीर से घायल हो गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्यों को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, गंभीर रूप से गायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एसएसपी ने बताया कि घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए पांच टीमों को गठित किया गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल और अस्पताल में जख्मी एक बच्ची से पूछताछ बाद इस वारदात का खुलासा कर दिया। दरअसल, अभियुक्तों की शिनाख्त और पुष्टि घटना की चश्मदीद गवाह वादी की घायल बेटी गौरी ने अपने बयान में की थी। एसएसपी ने बताया, 'जांच में पता चला कि इसी परिवार की एक परिचित महिला उमा से अपने मित्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने आर्थिक लाभ के लिए लूटने का प्लान बनाया था।'
एसएसपी ने बताया कि गांव की परिचित महिला उमा ने अपने साथी सोनू के साथ लूट के इरादे से हमला किया था। डराने के लिए फायर किया था, तमंचा जाम होने के बाद घर में रखे सिलबट्टे और चाकू से महिला समेत 5 लोगों पर हमला किया था। इसमें महिला और उनके घर ट्यूशन पढ़ाने के लिए आने वाली लड़की की मौत हो गई थी। वहीं, पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आई उमा ने पूछताछ में बताया, 'डॉली मेरी सास की पोती लगती थी गांव के रिश्ते से।
मैं उसकी अम्मा लगती थी। वो और बच्चे मुझे अम्मा बुलाते थे। काफी समय से मेरा सोनू के साथ मिलकर प्लान चल रहा था। मैं आज उसके घर चली गई। हमने चाय पी। फिर सोनू ने सबको घर में बंद करके कर दिया। मैं बाहर खड़ी थी। उसने लड़की को गोली मारी। डॉली को भी गोली मारी थी। फिर वह किचन से चाकू, पेचकस और सिलबट्टा लाया था। मैं कमरे के बाहर की खड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications