दिवाली पर मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए उल्लुओं की बलि चढ़ाते है लोग, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिवाली से पहले पुलिस ने उल्लू की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से दुर्लभ प्रजाति के पांच उल्लू मिले है, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस की मानें तो इन उल्लुओं को दिवाली के मौके पर तांत्रिक क्रिया के बाद बलि दिए जाने के लिए बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान दुर्लभ प्रजाति के पांच उल्लुओं के साथ गाजियाबाद निवासी सुमित और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों के पास मिले उल्लुओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए से ज्यादा है। पुलिस इस दोनों तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस इस तस्करी से जुड़े और लोगों की जानकारी भी हासिल करने का प्रयास कर रही है। साथ ही तस्करी करके लाए गए इन उल्लुओं के खरीदारों के बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

दिवाली में उल्लुओं की दी जानी थी बलि
पुलिस ने बताया कि उल्लू को लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। दिवाली के दिन तंत्र-मंत्र, प्रयोग और धन की देवी को खुश करने के लिए उल्लू की बलि देने की कुप्रथा प्रचलित है। इसके चलते दिवाली के दौरान उल्लुओं की तस्करी बढ़ जाती है। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को इन उल्लुओं को सौंप दिया है। अब इनको किसा सुनसान जंगली इलाके में छोड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications