Ghaziabad: पारिवारिक विवाद में हुई थी वकील मनोज चौधरी की हत्या, पुलिस ने जीजा समेत 3 को पकड़ा

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में बुधवार 30 अगस्त को वकील मोनू उर्फ मनोज चौधरी की चेंबर में घुसरकर दो नकाबरोश हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने वकील मोनू के जीजा अमित डागर, नितिन डागर सहित एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया है।

हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। ABP न्यूज़ की खबर के मुताबिक, पूछताछ के बाद वकील मोनू उर्फ मनोज चौधरी हत्याकांड मामले में पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

Ghaziabad Crime News

हालांकि, अभी तक वकील मोनू उर्फ मनोज चौधरी की हत्या का मुख्य कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस की मानें तो मृतक मोनू चौधरी और अभियुक्त नितिन डागर दोनों ही तहसील सदर में प्रेक्टिस करते थे। वहीं, अभियुक्त अमित नोएडा में प्रेक्टिस करता हैं।

इस बाबत गाजियाबाद डीसीपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अगस्त को दोपहर 2 बजे सिहानीगेट थाना पुलिस के सूचना मिली कि मनोज चौधरी नाम के व्यक्ति की दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंच गई।

बताया कि मृतक मनोज चौधरी की पत्नी कविता चौधरी द्वारा 5 लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है। तहरीर में मृतक के जीजी अमित डागर, नितिन, जीजी के पिता मदन एवं दो अन्य व्यक्ति जिनका नाम अनुज और पालू है, को अभियुक्त बनाया गया है।

डीसीपी सिटी ने बताया कि इनमें अमित डागर जनवरी 2023 में अपनी मां पर गोली चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। बताया कि तहरीर के अनुसार हत्या का मुख्य कारण परिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

बता दें कि चैंबर में घुसकर वकील मनोज चौधरी की हत्या के बाद तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि हमलावरों ने इस हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया, जब मनोज चौधरी अपने चैंबर नंबर 95 में बैठकर खाना खा रहे थे। हमलावार चैंबर में घुसे और गोली मारकर फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+