Ghaziabad: महिला को नशे का इंजेक्शन लगाकर दो डॉक्टरों ने किया गैंगरेप, इलाज के लिए आई थी दिल्ली से

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि इलाज के बहाने बुलाकर दो डॉक्टरों ने उसे नेश का इजेक्शन लगाया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसका दूसरा साथी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। यह मामला गाजियाबाद के खोड़ा इलाके का है।

khoda-police-station

पीड़ित महिला दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह काफी समय से बीमार थी। इस दौरान उसे गाजियाबाद के खोड़ा स्थित डॉक्टर साकिब के क्लिनिक के बारे में पता चला। जिसके बाद उसने क्लीनिक में कॉल किया और डॉक्टर साकिब से बात की। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी खांसी पिछले काफी समय ठीक नहीं हो रही थी।

इस दौरा डॉक्टर साकिब ने महिला को भरोसा दिलवाया कि वह उसकी बीमारी को जड़ से मिटा देगा। महिला भी डॉक्टर की बातों में आ गई और 7 जून को दवाई लेने पहली बार महिला डॉक्टर साकिब के क्लीनिक पहुंची। इस दौरान साकिब ने पीड़ित को कुछ दवाएं दीं। लेकिन, उन दवाओं से महिला को फर्क नहीं पड़ा तो डॉक्टर ने दोबार उसे क्लीनिक बुलाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जून को महिला से फिर क्लीनिक पहुंच गई।

पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर साकिब ने इस दौरान उसे नशे का इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगे। इस दौरान डॉक्टर साकिब ने अपने एक साथी डॉक्टर जकी के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप किया। महिला को जब होश आया तो उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि इस बारे में अगर किसी कुछ बताया तो वह उसके वीडियो को वायरल कर देगा।

पीड़िता ने शर्म के कारण पहले तो यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन, हिम्मत जुटा कर पीड़िता ने पूरा घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ सोमवार 26 जून को सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम भास्कर वर्मा से मिली। पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपित साकिब को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+