लिफ्ट में जिस महिला के कुत्ते ने बच्चे को काटा, अब उसके पिता से हुआ महिला का सामना, देखिए Video
लिफ्ट में जिस महिला के कुत्ते ने बच्चे को काटा, अब उसके पिता से हुआ महिला का सामना, देखिए Video
गाजियाबाद, 08 सितंबर: चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में 09 साल के बच्चे को पालतू कुत्ते (डॉग) द्वारा काटने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया। तो वहीं, पालतू कुत्ते की मालकिन की असंवेदनशीलता को देखकर सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों में रोष हैं। हालांकि, इस मामले में गाजियाबाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कुत्ता मालकिन पूनम चंदोक पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। तो वहीं, इस मामले का एक ओर नया वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसे लड़के के पिता ने अपने फोन से रिकॉर्ड किया है।

फिर सामने आई महिला की बेरुखी
इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है उसमें 09 वर्षीय बच्चे का पति कुत्ते की मालिक से उसका फ्लैट नंबर पूछ रहा है। लेकिन वह इसका जवाब नहीं देती, वह बिल्कुल वैसे ही बेरुखी दिखाती है जैसे कि बच्चे को कुत्ते द्वारा काटे जाने के दौरान दिखाई थी। दरअसल, वीडियो में जिस महिला के कुत्ते ने लड़के को काटा है वह हाउसिंग सोसाइटी के बेसमेंट में बेखौफ घूमती हुई नजर आ रही है। इस दौरान लड़के के पिता द्वारा महिला से बात की गई तो उसने अपना फ्लैट नंबर बताने से इनकार कर दिया। साथ ही, उस व्यक्ति से अपने पति से बात करने के लिए कहा।
बच्चे के पिता ने शूट किया है वीडियो
जो वीडियो अब सामने आया है उसे बच्चे के पिता ने अपने फोन से शूट किया है। इस वीडियो में बच्चे का पिता कह रहे हैं, 'ये लेडी बी2 में बेसमेंट में कुत्ते को घुमा रही है, मेरे बेटे को इस कुत्ते ने काटा है। ये महिला अपने फ्लैट का नंबर नहीं बता रही, बल्कि कह रही है कि मेरे पति से बात कर लो। मुझपर आरोप लगा रही है कि मुझे महिला से बात करने की तमीज नहीं है।' बता दें कि इस वीडियो में बच्चा भी नजर आ रहा है।

कुत्ते का न था रजिस्ट्रेशन और न टीकाकरण
09 साल के बच्चे को काटने की घटना के बाद गाजियाबाद नगर निगम ने कुत्ता मालकिन पूनम चंदोक पर जुर्माना लगाया है। दरअसल, बच्चे को जिस कुत्ते ने काटा है, उसका पूनम ने न नगर निगम में पंजीकरण कराया है और न ही इसका टीकाकरण कराने के कोई साक्ष्य मिले हैं। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने कुत्ता मालकिन पूनम चंदोक पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर कुत्ता जब्त करने की चेतावनी भी नगर निगम द्वारा दी गई है।
Recommended Video

दर्द से कराहता रहा मासूम, चुपचाप खड़ी रही महिला
कुत्ते द्वारा बच्चे को काटने का यह मामला राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी का है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सोमवार 05 सितंबर की शाम 06 बजे का बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक, एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में घुसती है। पहले से लिफ्ट में मौजूद बच्चा इस दौरान आगे की तरफ जाता है तो कुत्ता बच्चे पर हमला कर देता है और उसे कमर के पास काट लेता है। जिसके बाद बच्चा दर्द से कराहने लगता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि महिला ने बच्चे से उसका हालचाल तक नहीं पूछा और चुपचाप लिफ्ट से निकल कर अपनी मंजिल चलती बनी। इस घटना के बाद बच्चे के माता-पिता ने नंदग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications