गाजियाबाद न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

गाजियाबाद: यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर तो बहकर आए कई मगरमच्छ, देखने के बाद उड़ गए ग्रामीणों के होश

यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर तो बहकर आए कई मगरमच्छ, देखने के बाद उड़ गए ग्रामीणों के होश

Google Oneindia News

गाजियाबाद, 16 अगस्त: यमुना नदी इस वक्त पूरे उफान पर है, क्योंकि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से करीब पांच लाख क्यूसेक पानी उसमें छोड़ा गया है। यमुना के बढ़े जलस्तर का असर अब दिल्ली और गाजियाबाद के खादर से सटे इलाकों में देखने को मिल रहा है। जी हां...यहां यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से खादर इलाके के आसपास के खेत और गांवों में पानी भर गया है। तो वहीं, यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण मगरमच्छ भी बहकर लोनी के पचायरा गांव में घुस आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मगरमच्छ को देखने के बाद जारी किया गया अलर्ट

मगरमच्छ को देखने के बाद जारी किया गया अलर्ट

मगरमच्छ का वीडियो सामने आने के बाद लोगों के साथ-साथ वहां रहने वाले ग्रामीणों के भी होश उड़ गए। लोनी के पचायरा गांव में मगरमच्छ देख जाने के बाद आसपास के सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगाता हो रही बारिश से यमुना, चंद्रभागा नदियां उफान पर है। यमुना के ऊफान पर आने से हरियाणा के यमुना नगर में स्थित हथिनीकुंड बैराज से पांच लाख क्यूसेक का पानी छोड़ा गया था। जिसका अलर्ट दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले तक जारी किया गया है।

यमुना में बहकर आया मगरमच्छ

यमुना नदी में बढ़े जलस्तर के कारण बहते हुए कई मगरमच्छ आ गए है। जिसमें एक विशालकाय मगरमच्छ को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के पचायरा गांव देखा गया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, ग्रामीण ओमपाल की मानें तो पिछले दो दिन से नदी के पानी में कई मगरमच्छ देखे जा चुके हैं। कुछ ग्रामीणों ने इन मगरमच्छों की वीडियो भी बनाई है। एक वीडियो में विशालकाय मगरमच्छ यमुना नदी की धारा में बने मिट्टी के टापू पर बैठा हुआ है। जबकि दूसरी वीडियो में मगरमच्छ नदी में तैरता दिख रहा है।

खेतों में जाने से डर रहे हैं किसान

खेतों में जाने से डर रहे हैं किसान

एक साथ कई मगरमच्छों के देखे जाने और वीडियो वायरल होने के बाद किसान खादर किनारे खेतों की तरफ जाने से भी डर रहे हैं। विशालकाय मगरमच्छ को देखकर हर कोई हैरान और भयभीत भी हैं। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन मगरमच्छ उनके हाथ नहीं लग सका। जिसके बाद गाजियाबाद के पचायरा, सूंगरपुर, हरमपुर, अलीपुर, बदरपुर, नौरसपुर में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें:- तिरंगा झंडा बांटने पर UP में मिली 'सिर तन से जुदा करने की धमकी', परिवार में अब दहशत का माहौलये भी पढ़ें:- तिरंगा झंडा बांटने पर UP में मिली 'सिर तन से जुदा करने की धमकी', परिवार में अब दहशत का माहौल

Comments
English summary
Ghaziabad news: Crocodile found in yamuna river in loni Pachayra village
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X