Ghaziabad से किडनेप हुईं 11 साल खुशी का बुलंदशहर में मिला शव, परिजनों से मांगी थी 30 लाख की फिरौती

Ghaziabad News: 11 वर्षीय खुशी का 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया था। बच्ची को वापस करने के बदले अपहरणकर्ताओं ने फोन कर मासूम के पिता से 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। लेकिन, मासूम बच्ची का शव दो दिन बाद बुलंदशहर (bulandshahr) जिले के नगला पूठी गांव के जंगलों में पड़ा मिला। बच्चा का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ghaziabad News

सीओ सिटी 2 ने जानकारी देते हुए बताया था कि 20 नवंबर की शाम को नंदग्राम थाना पुलिस को 11 साल की बच्ची खुशी के पिता ने सूचना दी कि किसी ने उनकी बच्ची का अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने बच्ची के बदले 30 लाख रुपए फिरौती की मांग की है। 11 साल की बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर थाना नंदग्राम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बच्ची की बरामदगी हेतु पांच टीमों का गठित किया। सीओ सिटी 2 ने बताया कि 11 साल की खुशी थाना नंदग्राम में अपने नाना-नानी के यहा रहती थी।

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को खुशी के नाना-नानी चारा लेने के लिए गए हुआ थे। जब वो वापस घर लौटकर आए तो बच्ची घर पर नहीं थी। खुशी जन्म के बाद से ही अपने नाना-नानी के घर रहती थी और बच्ची के माता-पिता सोनीपत हरियाणा में रहते है। बच्ची के पिता सोनू के पास तीन जेसीबी मशीन हैं, जिसे वह चलवाते हैं। सोनू ने बताया कि रविवार दोपहर पौने दो बजे उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने उनसे पूछा कि खुशी तुम्हारी बेटी है। हां कहने पर कॉलर ने बेटी के अपहरण करने की बात कहते हुए फिरौती मांगी।

कॉल खत्म होने के बाद सोनू ने अपने साले सतीश को फोन किया। सतीश ने घर पर देखा तो खुशी वहां नहीं मिली। उस वक्त खुशी की नानी शांति और नाना बिजेंद्र खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। काफी तलाश के बाद खुशी नहीं मिली तो सतीश ने मामले की नंदग्राम थाने में सूचना दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदग्राम थाना पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की निशानदेही पर मंगलवार को बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला पूठी के जंगलों से 11 वर्षीय बच्ची खुशी का शव बरामद किया गया है।

शव का बुलंदशहर में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव मिलने के बार परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस की मानें तो अपहरणकर्ताओं ने बच्ची का गला दबा कर हत्या की है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही इसकी असल वजह पता चल सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+