प्रेमी के गले में बांधा कुत्ते का पट्टा, नहीं भौंकने पर बेरहमी से पीटा
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में युवक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। लाठी-डंडों से लैस कुछ लोग युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर उसे घसीटते हुए दिख रहे हैं। युवक हाथ जोड़कर अपनी जान की भीख मांगता रहा, लेकिन दबंग उसपर लाठी बरसाते रहे।

लव मैरिज की मिली सजा
मामला गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक ने मई 2019 में एक लड़की से लव मैरिज की थी। लड़की के परिवारवाले इस शादी के खिलाफ थे। आरोप है कि प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिवारवालों ने युवक को अगवा कर लिया और एक कमरे में बंधक बना लिया। यहां उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इस दौरान उसके गले में कुत्ते का पट्टा डाला। नहीं भौंकने पर उसे फिर पीटा।
पुलिस कर रही मामले की जांच
सीओ सदर प्रभात कुमार का कहना है कि जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक लिखित तहरीर युवक द्वारा उनको दी गई है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications