बीवी से हुआ झगड़ा तो निर्दयी बना पिता, दोनों बेटियों की गर्दन काट खुद को भी किया घायल

बीवी से हुआ झगड़ा तो निर्दयी बना पिता, दोनों बेटियों की गर्दन काट खुद को भी किया घायल

गाजियाबाद, 24 मार्च: सनसनीखेज घटना गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से सामने आई है, जिसे सुनकर आपकी रूह तक कांप जाएंगी। दरअसल, यहां एक सनकी शख्स ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद अपनी 2 बेटियों की गर्दन पर जान लेने की नीयत से चाकू मारे और फिर खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी पिता को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Ghaziabad: Father hit two daughters with a knife on their necks

वहीं, दोनों घायल बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां छोटी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है। शुरुआती जांच में पत्नी से हुए विवाद के चलते बच्चियों पर हमला करने की बात सामने आई है। यह पूरा मामला लोनी बॉर्डर के टीला शाहबाजपुर गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, सत्यवीर टीला शहबाजपुर गांव में रहता है। परिवार में पत्नी ज्योति के अलावा बेटी आशी और प्रयांशी हैं।

गुरुवार की सुबह करीब दस बजे सत्यवीर का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी से विवाद के बाद सत्यवीर ने घर में पड़े सब्जी काटने के चाकू से दोनों बेटियों की गर्दन रेत दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोपिता को लोगों ने सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों बेटियों को उपचार के लिए गांव स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां से डॉक्टरों ने जांच के बाद एक बेटी को भर्ती कर लिया, जबकि की छोटी बेटी की हालत गंभीर देखकर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। इस पूरी घटना पर बार्डर थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार का कहना है कि दंपती के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। पत्नी दोनों बेटियों को लेकर मायके में रहती है। आज सुबह पूजा करने ससुराल आई थी। दोबारा हुए विवाद के बाद आरोपित ने वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

नशे का आदि है सत्यवीर
बताया जा रहा है कि आरोपी सत्यवीर नशे का आदि है, जिसकी वजह से पत्नी अपने मायके में रहती है। आज टीला शहबाजपुर गांव में मंदिर में पूजा के लिए अपनी बेटियों को साथ लेकर आई थी। सत्यवीर ने अपनी पत्नी को घर रुकने के लिए कहा लेकिन उसने घर पर रुकने के लिए मना कर दिाय। जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखा चाकू उठाकर दोनों बच्चियों की गर्दन में मार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+