Ghaziabad : Reel बनाने के चक्कर में युवती सहित 3 दोस्तों की मौत, रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में बिखर गई लाश
रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए एक युवती और उसके दो दोस्तों की जान चली गई। बताया जा रहा हैं कि हादसा इतना भयानक हुआ कि तीनों दोस्तों के शव कई टुकड़ों में बट गए।

इन दिनों इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक लोगों को इस कदर चढ़ा हैं, कि रील लाइफ में फेमस होने की चाह में रियल लाइफ से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। रील का नशा ऐसा चढ़ा हैं कि अपनी जान तक अदाओं पर लगा देते हैं। ऐसा ही एक वाक़िया सामने आया हैं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में जहां रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए एक युवती और उसके दो दोस्तों की जान चली गई। बताया जा रहा हैं कि हादसा इतना भयानक हुआ कि तीनों दोस्तों के शव कई टुकड़ों में बट गए। फिलहाल पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया हैं और तीनों की शिनाख्त का प्रयास कर रही हैं।

मौत बनकर आई ट्रेन, और टुकड़ों में बिखरे शव
दरअसल, यह पूरा मामला गाजियाबाद जनपद के थाना मसूरी क्षेत्र के कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक का हैं। जहां एक युवती और उसके दो दोस्त इंस्टाग्राम के लिए ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे थे। मगर रील बनाने में तीनों दोस्त इतने मशगूल थे कि उन्हें मौत बनकर आई पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन की भनक तक नहीं लगी और तीनों उसकी चपेट में आ गए। जिसके बाद रेलवे ट्रैक पर युवती और उसके दोनों दोस्तों के शव टुकड़ों टुकड़ों में बिखर गए।
युवती और युवकों की नही हुई पहचान, प्रयास जारी: पुलिस
उधर डीएसपी रूलर जोन ईरज राजा के मुताबिक रील बनाने के दौरान हादसे में जान गवाने वाले तीनों दोस्तों के शव क्षत-विक्षत होने के चलते पहचान में नहीं आ रहे हैं। लेकिन फिर भी आसपास के इलाके में तीनों मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया हैं।

आखिर युवा क्यों गवाँ रहे है अपनी जान
आज गाज़ियाबाद से सामने आया यह दर्दनाक मामला निश्चित रूप से ही एक दुखद घटना है। 3 जवान बच्चों की मौत और उनके परिजनों के दर्द का अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन है। मगर साथ ही हमें यह भी समझना होगा कि आखिर ऐसी घटनाए आए दिन हो क्यों रही हैं। दरअसल, इसको समझने के लिए एक और रील या वीडियो जो की सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, उसका जिक्र करना आवश्यक है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर मेरे सामने आया जिसमे मैंने एक छोटे से बच्चे को देखा जो मां-बहन की गाली दे रहा था। उसपर बहुत लाइक्स थे, बच्चा बहुत छोटा था जो गालियों का मतलब भी नहीं जानता था। फिर भी उससे वो बुलवाया जा रहा था और उसे सो क्यूट जैसे कमेंट भी मिल रहे थे।

चाहें जान ही क्यों न देनी पड़े
ये टीनेजर्स और छोटे छोटे बच्चे हैं जो कहीं पढ़ भी रहे होंगे, लेकिन इनके वीडियो को देखकर इनके भविष्य की कल्पना भी की जा सकती है। अफसोस की ये बच्चे और युवा वो कर रहे हैं जिसकी इनसे उम्मीद नहीं है। असल में इन ऐप्प के जरिए उन्हें ये समझ आ रहा है कि बिना मेहनत किए कैसे ठुमके लागकर, आखें मटकाकर, बॉडी दिखाकर ज्यादा से ज्यादा लाइक्स और शेयर जुटाए जाते हैं और कैसे इस तरह पैसा कमाया जा सकता है। कई ऐप तो इसके लिए पैसा भी देती है, इसलिए अपना करियर बनाने सब यहीं ढेरा जमाए हैं। कहने का मतलब ये है कि जितने ज्यादा लाइक्स, फॉलोवर्स और शेयर्स उतना पैसा और पॉपुलैरिटी फिर चाहे उसके लिए अश्लीलता की सभी हदें पार करनी पड़े या अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े।












Click it and Unblock the Notifications