13 महिलाएं, 14 मिनट और लूट लिए 5 लाख
नयी दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लूट की अनोखी वारदात सामने आई है। 1 हफ्ते पहले कविनगर में हुए लूट की वारदात में अहम खुलासा हुआ है। खुलासा ऐसा कि जिसे सुनकर आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी। जी हां 13 महिला लुटेरों के गिरोह ने महज 14 मिनट के भीतर 5 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।

प्रेस में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इस बात का खुलासा हुआ कि गैंग में शामिल सभी सदस्य महिलाएं थी। जिनकी उम्र 20 साल के आसपास की है। प्रेस के मालिक विनीत त्यागी ने जब वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को जब करीब से देखा तो पता चला कि प्रिंटिंग में इस्तेमाल की जाने वाली 500 फोटो सेंसिटिव ऐल्युमिनियम की प्लेटें गायब थीं। गायब प्लेटों की कीमत करीब पांच लाख रुपए है।
इस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में सभी सदस्य 20 साल के आसपास की लड़कियां थीं। पुलिस भी इसे जानकार हैरान रह गई।, 13 लड़कियों के गिरोह के जरिए 14 मिनट में लूटपाट की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना निश्चय ही नया और चौंका देने वाला मामला है।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक महिला गैंग प्रिंटिंग प्रेस परिसर में 5.16 बजे सुबह में घुसी थीं। वहां प्रवेश करने के लिए उन लोगों ने 2 बड़े ताले को तोड़े और मशीनों और औजारों को हटाकर तब ऐल्युमिनियम की प्लेटें लूट ली। पुलिस गैंग में शामिल महिलाओं की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications