BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर के बेटे पर दर्ज हुई एफआईआर, हवाई फायरिंग करने का है आरोप

BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर के बेटे पर दर्ज हुई एफआईआर, हवाई फायरिंग करने का है आरोप

गाजियाबाद, 17 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से है। यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर के बेटे नागेश गुर्जर पर एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर एक फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई है, जिसमें नागेश फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने इस मामले में विधायक के बेटे और वन विभाग के रेंजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, विधायक ने फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल को नकली बताया है।

FIR lodged against son of BJP MLA Nand Kishore Gurjar

खबरों के मुताबिक, लोनी थाना क्षेत्र के गनोली गांव में एक वृक्षारोपण अभियान के दौरान भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बेटे नागेश गुर्जर ने हवा में गोली चलाई थीं। जिसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दिख रहा है कि नागेश के पास खड़ा एक व्यक्ति उसे फायरिंग के लिए पिस्टल दे रहा है तथा वहां कुछ ग्रामीण एवं पुलिस की वर्दी में भी तीन लोग खड़े हैं।

गोली चलाने का मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, इस मामले में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जन का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के द्वारा जो फायरिंग की गई थी, वह किसी हथियार से नहीं, बल्कि बच्चों के खेलने वाली एयर गन से थी। उन्होंने अपने बेटे पर लगे सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति करने में लगे हैं।

इस मामले में सीओ अतुल कुमार सोनकर का कहना है कि लोनी थाने के एसएसआई केके गौतम की शिकायत पर विधायक के बेटे नागेश व वन विभाग के रेंजर अशोक गुप्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ ने कहा कि वह पिस्टल असली है अथवा खिलौना। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+