यूपी गेट से हटे किसान आंदोलनकारियों के तंबू, लेकिन दिल्ली-गाजियाबाद में अब भी ट्रैफिक जाम
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश-दिल्ली के बॉर्डर एरिया में महिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसान आंदोलनकारियों के तंबू यूपी गेट से हट गए हैं। मगर, दिल्ली-गाजियाबाद का ट्रैफिक अब भी प्रभावित हो रहा है। आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसानों के एक नेता ने कहा कि उन्होंने यूपी गेट धरना-स्थल को साफ कर दिया है, लेकिन सच्चाई यह है कि गाजियाबाद से राष्ट्रीय राजधानी आने वाले लोगों को अभी भी ट्रैफिक जाम और देरी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह पुलिस के बैरिकेड्स हैं, जिन्हें अभी तक सर्विस लेन से नहीं हटाया गया है।

राहगीरों का कहना है कि, यात्रियों को अभी भी चक्कर लगाने पड़ते हैं, जो अक्सर लंबे होते हैं और ट्रैफिक जाम की वजह बनते हैं। जानकारी के मुताबिक, यूपी गेट पर अभी भी तीन स्तरीय बैरिकेड्स और किसानों की कुछ झोपड़ियां हैं, जिससे सीमा पर यातायात प्रभावित हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की निकटता के कारण, नोएडा और गाजियाबाद से काफी लोग राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा करते हैं। पहले दिल्ली से नोएडा के सफर में मुश्किल से 20 मिनट लगते थे। हालांकि किसानों के विरोध के चलते घंटों लगने लगे।
सुप्रीम कोर्ट के यह कहने के बाद कि किसानों को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन सड़कों को अनिश्चित काल तक अवरुद्ध नहीं किया जा सकता है, तो विरोध करने वाले किसानों ने गुरुवार को यूपी गेट अंडरपास पर अस्थायी ढांचे हटा लिए। किसान यूनियनों के नेताओं ने स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को दिखाने के लिए अस्थायी ढांचे को तोड़ा गया था, जो राजमार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं। वहां मौजूद ढांचे, जहां एक पुराना तम्बू है, का उपयोग प्रेस को संबोधित करने और किसान बैठकें आयोजित करने के लिए एक क्षेत्र के रूप में किया जाता था।
किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि किसानों ने राजमार्ग को अवरुद्ध नहीं किया है और पुलिस बैरिकेड्स के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। टिकैत ने पत्रकारों से कहा, "प्रदर्शनकारियों ने अपने तंबू हटा दिए हैं, लेकिन सरकार और दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। यह जाहिर करता है कि समस्या सरकार उत्पन्न कर रही है।
बताते चलें कि, उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की घटना के बाद 4 अक्टूबर को गाजियाबाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर यूपी गेट को बंद कर दिया था। पुलिस ने कहा था कि दिल्ली-गाजियाबाद कैरिजवे पर यातायात की आवाजाही रोक दी गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications