गाजियाबाद में एनकाउंटर में मारा गया वांटेड, टाटा स्टील के बिजनेस हेड की ली थी जान, दारोगा भी जख्मी
गाजियाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में अर्थला इलाके में एक 27 वर्षीय अपराधी मारा गया। आरोपी टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी से लूट और हत्या में शामिल होने के बाद से फरार था।
मारे गए अपराधी का नाम अक्की उर्फ दक्ष है। उसके सीने में गोली लगी। वह दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लगी है। घायल सब इंस्पेक्टर और आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विनय त्यागी की 3 मई की देर रात घर लौटते वक्त लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, स्मैक के नशे में अक्की ने विनय त्यागी से लूट की। फिर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से वह फरार था।
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह साहिबाबाद के अर्थला इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें दिल्ली की तरफ से एक बाइक पर 2 संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार रुके नहीं और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागना शुरू कर दिया। वायरलैस पर मैसेज फ्लैश करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी।
इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। इस दौरान बाइक चला रहे शख्स की सीने पर गोली। वह पार्श्वनाथ की थंडर बिल्डिंग के बंद गेट के सामने बाइक सहित गिर गया। इस दौरान उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह के हाथ में गोली लगी है।
इसके बाद पुलिस ने अक्की और सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। अक्की की इलाज के दौरान मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अक्की के पास से पिस्टल, दिल्ली से चोरी बाइक और विनय त्यागी से लूटा गया मोबाइल रिकवर किया है।
बता दें कि 3 मई री शाम टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे, उसी दौरान उन पर हमला किया गया था। मृतक विनय त्यागी दिल्ली में टाटा स्टील में कार्यरत थे। वे मेट्रो से आते जाते थे। करीब एक महीने पहले ही उनका ट्रांसफर कोलकाता से दिल्ली हुआ था। वे रोजाना रात घर लौटते थे।
घटना की रात भी वह मेट्रो से घर लौट रहे थे। 11.30 बजे उन्होंने पत्नी को फोन किया। बोले- 5 मिनट में पहुंच रहा हूं। लेकिन कुछ देर के बाद उनका फोन ऑफ हो गया। जब देर तक घर नहीं लौटे और उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया तो तलाश शुरू हुई।
देर तक पूरे इलाके में तलाशी के बाद एक नाले में विनय लहूलुहान हालत में पड़े मिले। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications