वैलेंटाइन डे स्पेशल: हापुड़ के शख्स से आज शादी रचाएगी चीनी युवती, कोरोना वायरस भी नहीं रोक पाया
गाजियाबाद। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच चीनी युवती वैलेंटाइन डे के मौके पर हापुड़ के युवक से आज शादी रचाने जा रही है। शादी को लेकर गाजियाबाद के मुरादनगर के एक बैंक्वेट हॉल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों 7 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और इसी महीने उनकी शादी तय हुई थी। लेकिन चीन में कोरोना वायरस फैलने की वजह से उसका वीजा कैंसल कर दिया गया था। बाद में भारत सरकार की अनुमति के बाद चीनी युवती यहां आ सकी।

हापुड़ में रहने वाले राकेश जैन के बेटे सूर्यांश की मुलाकात चीनी युवती सारा से अमेरिका में पढ़ाई के दौरान हुई थी। वहां उनकी दोस्ती धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों करीब 7 साल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। सेटल होने के बाद दोनों ने शादी करने का प्लान किया। परिवार की सहमति के बाद दोनों की शादी 9 फरवरी को गाजियाबाद में होनी थी। सूर्यांश 1 फरवरी को न्यूयॉर्क से भारत आ गए थे। 2 दिन बाद सारा भी भारत आने वाली थीं, लेकिन चीन में जानलेवा करॉना वायरस फैलने के बाद भारत सरकार ने चीन से आने वालों का वीजा कैंसल करने का फैसला किया।
पिछले हफ्ते भारत आई चीनी युवती
चीनी नागरिक होने के कारण सारा का वीजा भारत सरकार ने कैंसल कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों ने भारतीय दूतावास से संपर्क कर शादी की बात बताई और लंबे समय से अमेरिका में होने के साक्ष्य देकर सारा के वीजा का अनुरोध किया। सूर्यांश के परिवार ने भी भारत सरकार से इस मामले में मदद मांगी। इसके बाद सारा को वीजा मिला और बीते शनिवार को भारत आ गईं।












Click it and Unblock the Notifications