छठ पूजा: दिल्ली-NCR में इंतजाम पूरे, गाजियाबाद पुलिस ने तैयार किया नया रूट मैप
गाजियाबाद, 10 नवंबर: यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में अब छठ की पूजा की जाती है। हर साल धूमधाम से छठ पूजा मनाई जाती है। छठ पूजा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में भी इंतजाम कर लिए गए हैं। 10 और 11 नवंबर को हिंडन नदी के किनारे होने वाली छठ पूजा को लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी व्यवस्था की है। वहीं, गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की एडवाजरी जारी की है।

ये है गाजियाबाद पुलिस का नया रूट मैप
गाजियाबाद पुलिस ने नया रूट मैप जारी किया है, जिसके तहत मेरठ तिराहे से मोहननगर चौराहे की तरफ जाने वाला भारी और व्यवसायिक वाहन मोहननगर न जाकर एनएच 9 के रास्ते आगे जा सकेंगे। मोहननगर चौराहे से मेरठ तिराहे की ओर जाने वाले सभी भारी और कमर्शियल वाहन यूपी गेट के रास्ते घूमकर अपनी जा सकेंगे। मेरठ रोड से गाजियाबाद मोहननगर आने वाले सभी भारी और कमर्शियल वाहन नई गंगाजल लिंक रोड के रास्ते एनएच 9 की तरफ से निकलेंगे। हिंडन पुलिस चौकी और वसुंधरा रेलवे ब्रिज के बीच सभी ट्रैफिक यातायात का प्रवेश और आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

नोएडा में तैयार हुए घाट
नोएडा प्राधिकरण ने भी छठ के लिए खास इंतजाम किए हैं। इस बार यहां के सेक्टर 25 स्पाइस मॉल के पास छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा काशीराम कॉलोनी और सेक्टर 45 में छठ पर्व के अवसर पर घाट की व्यवस्था की गई है। वहीं, नोएडा के ही सेक्टर 63 ए में भी घाट बनाया गया है। साथ ही सेक्टर 71 में कई सालों से हो रहा आयोजन इस बार सेक्टर 71 के पेट्रोल पंप के पीछे पार्क में किया जाएगा। सेक्टर 74, सेक्टर 77, सेक्टर 116 व सेक्टर 117 क्रॉसिंग में भी त्योहार के लिए बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए घाट बनवाया जा रहा है। सेक्टर 110, 129 में भी महापर्व से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए घाट का इंतजाम प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।

दिल्ली सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश
दिल्ली सरकार और डीडीएमए ने छठ पूजा के लिए शहर भर में साइट्स को चिन्हित करते हुए दिशानिर्देश जारी किए हैं। दिल्ली पुलिस पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने लोगों से डीडीएमए दिशानिर्देशों और कोविड नियमों के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications