Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संपत्ति हड़पने के लिए दोस्त से कराई गर्लफ्रेंड की शादी, फिर क्राइम शो देखकर किया ये काम

गाजियाबाद। अशोक शर्मा हत्याकांड का मुरादनगर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक अशोक शर्मा की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अशोक शर्मा के दोस्त ने उनकी संपत्ति हड़पने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड शालू से उसकी शादी करा दी। संपत्ति शालू के नाम होने के बाद उन्होंने अशोक शर्मा को रास्ते से हटाने के लिए क्राइम शो देखकर हत्या की योजना बनाई और घटना को अंजाम दे दिया। बता दें कि यह मामला गाजियाबाद जिले के मुरादनगर की शंकर विहार कॉलोनी का है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

मुरादनगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई को शंकर विहार कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय अशोक शर्मा का शव घर के बाथरूम में पड़ा मिला था। उसकी पत्नी शालू ने बताया कि नहाते समय करंट लगने से अशोक की मौत हो गई, जबकि मृतक के भाइयों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अशोक शर्मा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पूछताछ में बताई यह वजह

पूछताछ में बताई यह वजह

28 मई की रात आरोपियों ने अशोक की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह शव बाथरूम में डाल दिया और करंट लगने से मौत की चर्चा फैला दी थी। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि संपत्ति हड़पने के लिए अशोक की हत्या की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी शालू निवासी जिला सुल्तानपुर और कपिल कुमार निवासी डासना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रेमिका से शादी कराई

प्रेमिका से शादी कराई

आरोपी कपिल कुमार टैक्सी चलाने का काम करता है, जबकि सुल्तानपुर निवासी शालू के पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद व काम की तलाश में दिल्ली आ गई। इसी बीच उसकी मुलाकात कपिल से हो गई। कपिल और शालू के बीच नजदीकी काफी बढ़ गईं। इधर, कपिल कुमार दिल्ली मेरठ मार्ग से गुजरता था तो वह मुरादनगर थाने के सामने स्थित एक होटल पर रुककर चाय-नाश्ता करता था। इसी बीच उसकी मुलाकात होटल संचालक के भाई अशोक शर्मा से हो गई। अशोक दिव्यांग था और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। उसने अशोक से शादी कराने की बात कही। कपिल ने अपनी प्रेमिका शालू से अशोक शर्मा की शादी करा दी।

क्राइम शो देखकर योजना बनाई

क्राइम शो देखकर योजना बनाई

शादी होने के बाद कपिल का अशोक शर्मा के मकान में आना-जाना शुरू हो गया। हालांकि परिजनों के एतराज पर कपिल ने आना छोड़ दिया और डासना में चाय की दुकान खोल ली। इसके बाद शालू बहाना बनाकर कपिल से मिलने डासना जाने लगी। अशोक शर्मा इसका विरोध करता था, जिसके बाद एक क्राइम शो देखकर कपिल और शालू ने अशोक की हत्या की योजना बनाई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+