भोलेनाथ के दरबार पहुंचीं शाजिया इल्मी ने धरा नया अवतार

इसी चुनावी स्टंट के तहत शाजिया चुन्नी ओड़कर गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में मत्था टेकने पहुंची। उन्होंने यहां शिवलिंग पर दूध चढ़ाया और पूजा अर्चना कर संकल्प भी लिया।
Did You Know: शाजिया आप की सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।
इस इलाके में चुनाव प्रचार करने पहुंची शाजिया ने आप समर्थकों के साथ मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान शाजिया के मंदिर में पूजा अर्चना करने को लेकर कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन मंदिर के महंत ने यह कहकर लोगों को शांत कराया कि मंदिर में सबको आने की छूट है। इस दौरान शाजिया ने अपने माथे पर चुन्नी ओढ़कर खुद को लोगों के करीब पहुंचाने की कोशिश की।
गौरतलब है कि शाजिया को गाजियाबाद लोकसभा सीट से आप ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इलाके में प्रचार करने पहुंची शाजिया ने कहा कि गाजियाबाद के साथ होने वाले सौतेले व्यवहार को वो समाप्त करेंगी। उन्होंने कहा कि वो किसी जाति, धर्म, वर्ग आदि के आधार पर वोट मांगने नहीं जाएंगी। गाजियाबाद में शाजिया का सामना कांग्रेस के दिग्गज नेता और अभिनेता राज बब्बर और भाजपा के उम्मीदवार वीके सिंह से है। ऐसे में इन सबसे कुछ को बेहतर साबित करने की कवायत में शाजिया लगातार कोशिश कर रही है। इसी के कारण शाजिया अब अपने लुक को लेकर भी प्रयोग कर रही हैं।
Did You Know: आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शाजिया इल्मी सबसे अमीर उम्मीदवार है। वर्ष 2012-13 में उनकी आय 2 लाख 82 हजार 750 रूपये की है जबकि उनके पति साजिद मलिक की आय 2012-13 में 88 लाख 13 हजार 20 रूपये की है। साथ ही उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को बताया कि वह दो करोड़ 67 लाख 24702 की मालिकन हैं जबकि उनके पति 13 करोड़ 32 लाख 68 हजार 830 रूपये की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications