कोरोना मरीजों के लिए गाजियाबाद में शुरू हुई 'ऑक्सीजन लंगर सेवा', इस तरह कर रहे जरूरतमंदों की मदद

कोरोना मरीजों के लिए गाजियाबाद में शुरू हुई 'ऑक्सीजन लंगर सेवा', इस तरह कर रहे जरूरतमंदों की मदद

गाजियाबाद, अप्रैल 24: कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है, तो वहीं, कोविड मरीजों के सामने ऑक्सीजन और बेड न मिलने से परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में इंदिरापुरम गुरुद्वारा श्री गुरु सभा ने कोविड मरीजों के लिए 'ऑक्सीजन लंगर सेवा' शुरू की है। इस सेवा के द्वारा मरीजों को ऑन रोड ऑक्‍सीजन दी जा रही है। बता दें कि 'ऑक्सीजन लंगर सेवा' गुरुवार रात से शुरू की गई है।

Recommended Video

    Ghaziabad के इस Gurdwara में COVID19 patients के लिए चल रहा Oxygen Langar । वनइंडिया हिंदी
    A gurdwara in Ghaziabad has started Oxygen Langar to help COVID patients

    गुरुद्वारा श्री गुरु सभा के प्रबंधक गुरप्रीत सिंह रम्मी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि शहर में ऑक्‍सीजन न मिलने की वजह से लगातार हो रही मौत को देखते हुए ऑक्‍सीजन लंगर चलाने का निर्णय लिया गया है। उनकी संस्‍था ने करीब 40 ऑक्‍सीजन सिलेंडर और ऑक्‍सीजन देने में इस्‍तेमाल होने वाले उपकरण जुटाए हैं। इसके साथ ही बगैर देर किए रात में ही ऑक्‍सीजन लंगर चालू कर दिया गया। कहा कि हम मरीजों को सड़क पर गाड़ी में ही मोबाइल ऑक्सीजन की सुविधा दे रहे हैं।

    गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9097041313 भी जारी किया गया है। गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर कोई हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करता है तो हम अपनी गाड़ी भेजकर उसे बुला रहे हैं और जब तक उसे हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल जाता, तब तक ऑक्सीजन मुहैया करा रहे हैं। हालांकि, प्रबंधन ने साफ किया कि हम किसी के घर पर ऑक्सीजन नहीं पहुंचा रहे हैं। हालांकि, ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे लोगों को फौरी राहत मिल जा रही है।

    ऑक्सीजन के लिए बड़ी संख्या में लोग इंदिरापुरम गुरुद्वारा पहुंच रहे हैं। गुरुप्रीत ने बताया कि कोरोना मरीज का ऑक्‍सीजन का लेबल अचानक गिरना शुरू होता है, परिजनों को अस्‍पताल में बेड या ऑक्‍सीजन सिलेंडर का इंतजाम करने में समय लगता है। ऐसे में लोग मरीज को लेकर यहां आते हैं, जिनमें से कुछ लोग अस्‍पतालों में बेड की व्‍यवस्‍था होने के बाद मरीज को ले जा रहे हैं और कुछ लोग यहीं रुक कर ऑक्‍सीजन दिलवा रहे हैं।

    गुरुद्वारा श्री गुरु सभा के प्रबंधक गुरप्रीत सिंह रम्मी ने कहा कि मेरी गाजियाबाद के डीएम और सांसद वीके सिंह से अपील है कि आप हमें बैकअप के लिए 20-25 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएं। 25 सिलेंडर से हम 1,000 लोगों की जिंदगी बचाएंगे। इस आपात स्थिति में जब हर कोई ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए तरस रहा है, उस वक्त गुरुद्वारा कमेटी की ओर से ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत सराहनीय कदम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+