पहले बताई अपनी व्यथा, फिर फोटो मॉर्फ्ड कर युवती पर बनाया सेक्स चैट का दबाव

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां मदद के बहाने युवक ने पहले युवती को मैसेज भेज कर अपनी व्यथा बताई, फिर उसके साथ सेक्स चैट करने का दबाव बनाने लगा। जब युवती ने इस तरह की बात करने से मना किया तो आरोपी ने मॉर्फ्ड फोटो भेजकर बदनाम करने की धमकी देने लगा। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब ब्‍वॉयज लॉकर रूम की घटना कुछ दिनों पहले ही हुई है।

A boy morphs photo and pressurized girl for chat

सेक्स चैट का दबाव बनाने वाला है छठी क्लास का स्टूडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा पर दबाव बनाने वाला 14 साल का लड़का है और छठी क्लास में पढ़ता है। जबकि छात्रा 21 साल की है और यूपीएससी की तैयारी कर रही है। आरोप है कि छात्रा का फोटो मॉर्फ्ड कर उसे मजबूर किया गया। जब वह मानसिक रूप से परेशान होने लगी तो परिवार को जानकारी हुई। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है।

पहले बताई अपनी व्यथा
जानकारी के अनुसार, मामला कविनगर थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। यहां रहने वाली एक युवती (21) लॉकडाउन की वजह से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए टेलीग्राम पर एक स्टडी ग्रुप से जुड़ी थी। इसमें कई विषयों के बारे में डिटेल आती है। उसने बताया कि 7 मई को उसके पास एक पर्सनल मैसेज आया। पर्सन मैसेज में लड़के ने कहा कि वह आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। इसके बावजूद भी वह खूब पढ़ाई करना चाहता है। इस पर उसने रिप्लाई कर दिया। कुछ देर बाद ही उसे मॉर्फ्ड फोटो भेज दिया गया।

मॉर्फ्ड फोटो भेजकर बनाया दबाव
मॉर्फ्ड फोटो भेजकर आरोपी छात्र ने उसे धमकी देकर सेक्स चैट करने का दबाव बनाया। परिवार को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी गई। कुछ दिन युवती डरी रही। उसके गुमसुम होने पर परिवार ने बात की तो सच्चाई का पता चला। आरोप है कि छात्र की तरफ से डिमांड थी कि या तो पैसे दिए जाएं या अश्लील चैट की जाए।

14 साल का है आरोपी
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी की उम्र 14 साल है और वह छठी क्लास में पढ़ता है। वह भी टेलीग्राम के उस स्टडी ग्रुप में जुड़ा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों के परिवार को बुलाया गया है। अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, छात्र अबतक यह कह रहा है कि उसका फोन हैक हो गया था और उसे इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+