गाजियाबाद से नाबालिग को अगवा कर नोएडा के होटल में ले जाकर गैंगरेप
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के विजय नगर इलाके में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। घटना उस वक्त हुई जब दसवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा अपने घर से कोचिंग के लिए जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोचिंग जा रही छात्रा को रास्ते में स्कोर्पियो में सवार तीन लड़कों ने कार में खींच लिया। अगवा करने के बाद आरोपी लड़के अमन, नवीन और टीटू छात्रा को नोएडा होटल बलराम के कमरा नंबर 1000 में ले गए। लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है। होटल ले जाने के बाद तीनों ने नाबालिग से बारी-बारी से बलात्कार किया और फिर उसे उसके घर पास फेंक कर फरार हो गये।
युवती बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। एसपी सिटी शिवहरि मीणा का कहना है कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications