VIDEO: मोदी का गांधीनगर में रोड शो, उमड़े हजारों लोग, शाह शुरू कराएंगे गुजरात का चुनावी अभियान
VIDEO: मोदी अहमदाबाद के बाद आज गांधीनगर में कर रहे रोड शो, सड़क पर उमड़े हजारों लोग
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में रोड शो कर रहे हैं। कल गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में भी उन्होंने रोड शो किया था। एयरपोर्ट से वैन पर सवार होकर वह महानगर में 10 किलोमीटर अंदर गए। उस दौरान बड़ी तादाद में दर्शक मौजूद थे। मोदी 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं, सत्तारूढ़ भाजपा 4 राज्यों की जीत का जश्न मना रही है।

मोदी बीते रोज गुजरात भाजपा मुख्यालय कमलम पहुंचे थे। उन्होंने कमलम पहुंचने के लिए ही अहमदाबाद एयरपोर्ट से कमलम तक रोड शो किया। उस दौरान सीएम भूपेंद्र पटेल और सीआर पाटिल भी मोदी के साथ वैन पर सवार थे। शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कमलम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि वे तैयार रहें क्योंकि चुनाव कभी भी आ सकते हैं।

जानकारों का कहना है कि, चार राज्यों में भाजपा की जोरदार वापसी के बाद अब गुजरात में जल्द विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। यहां आगामी 27 मई के आसपास या जून के पहले पखवाड़े में राज्य विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। वहीं, अप्रैल के दूसरे सप्ताह में चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसे लेकर, यूपी समेत चार राज्यों में बीजेपी की जीत के दूसरे दिन अहमदाबाद में मोदी के रोड शो और अन्य कार्यक्रमों में जल्द चुनाव के संकेत मिले। माना जा रहा है कि, मोदी चुनावी तैयारियां शुरू कराने ही यहां आए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी समेत 4 राज्यों में जीत के अगले ही दिन दो दिनी गुजरात दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने अहमदाबाद एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक करीब 10 किमी का रोड शो किया। उस दौरान मोदी भगवा टोपी में दिखे। जहां उन्होंने कहा कि, कहा- अकेले मोदी से नहीं बल्कि हरेक कार्यकर्ता की मेहनत से बीजेपी को जीत मिलती है।
यूनिवर्सिटी का उद्घाटन, शाह भी आए
भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद से गांधीनगर-देहगाम तक रोड शो निकाले हैं। आज वह राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications