गुजरात: हॉस्पिटल के वॉशरूम में आ घुसा तेंदुआ, लोगों को देख खाने दौड़ा, VIDEO

गांधीनगर। गुजरात में राजधानी गांधीनगर के कोलावाड़ा में एक तेंदुआ अस्पताल के अंदर आ घुसा। उसे देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, लोगों को देख वह तेंदुआ कभी अस्पताल के वॉशरूम में तो कभी कमरों में भागते-फिरा। जैसे ही किसी व्यक्ति को वह सामने देखता, उसे खाने के लिए झपट पड़ता। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, कैसे आयुर्वेद अस्पताल में तेंदुए ने कोहराम मचाया।

कभी वॉशरूम तो कभी वार्ड में घूमा तेंदुआ

कभी वॉशरूम तो कभी वार्ड में घूमा तेंदुआ

इस तेंदुए को पहले तो अस्पताल के कर्मचारियों ने काबू करने की कोशिश की। बाद में सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची। अस्पताल में कर्मचारियों ने अलार्म बजाया और वनकर्मियों की टीम ने उसे काबू किया। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि, तेंदुआ रात में घुसा। हमने उसे देखा तो वह हमें खाने दौड़ा। तब हमने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। कई घंटे बाद रेसक्यू टीम के जरिए उसे कैद किया जा सका। वह टीम उसे अपने साथ ले गई और जंगल में छोड़ा।

इधर, बुजुर्ग को खाने दौड़ा तो एक डंडे में हुआ ढेर

इधर, बुजुर्ग को खाने दौड़ा तो एक डंडे में हुआ ढेर

पिछलों दिनों दक्षिण गुजरात में डांग जिले के अंजनकुंड गांव में एक तेंदुआ गांववालों के बीच दहशत का पर्याय बना हुआ था। ​इकले-दुकले लोगों पर वह हमला कर देता था। एक रोज वह फिर अंजनीकुंड में घुसा और भेड़-बकरियों का शिकार करने की कोशिश की। उसे देखकर गांव में हड़कंप मच गया। बीते दिन तेंदुए की मुठभेड़ 55 वर्षीय लक्ष्मण महादुभाई बरडे से हुई। तेंदुए ने लक्ष्मण महादुभाई बरडे को काट खाने को छलांग लगाई। मगर, लक्ष्मण महादुभाई बरडे के हाथ में डंडा था, जो उन्होंने जोर से तेन्दुए में मारा। एक ही डंडे में तेंदुआ ढेर हो गया।

कई जगह गाड़ दिए थे नुकीले दांत

कई जगह गाड़ दिए थे नुकीले दांत

उस तेंदुए के हमले में घायल लक्ष्मण को लोगों ने आहवा सिविल अस्पताल पहुंचाया। तेंदुए ने लक्ष्मण के शरीर पर कई जगह दांत गाड़ दिए थे और नुकीले नाखून घोंप दिए थे। वहीं, तेंदुए के मरने की खबर मिलने पर वन विभाग के अधिकारी गांव में आ पहुंचे। डांग जिला दक्षिण वन विभाग के डीसीएफ निदेश रबारी ने बताया कि लक्ष्मण ने अपने बचाव में तेन्दुए के सिर में वार किया था। वह डंडा तेंदुए के नाजुक स्थान पर लगा और इससे उसकी मौत हो गई। मगर, लक्ष्मण ने इरादतन तेन्दुए की हत्या नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+