सगाई के बाद युवती ने शादी से किया इनकार तो आत्महत्या करने चौथी मंजिल से कूद गया युवक, तभी..
गांधीनगर। गुजरात में पालनपुर में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब 'दिल टूटने पर' एक 21 वर्षीय युवक आत्महत्या करने के लिए 4 मंजिला इमारत से नीचे कूद पड़ा। उसे इमारत की छत पर देख स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की भीड़ एकत्रित हो गई। उसे नीचे उतरने को कहा। मगर, वह नहीं माना और छलांग लगा दी। हालांकि, उसे बचाने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन विभाग ने नीचे एक बड़ा जाल लगा लिया। वह जाल पर गिरा तो उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया।

युवती ने सगाई तोड़ी तो टूटा दिल, चौथी मंजिल से कूद गया
पुलिस ने बताया कि घटना शहर से 10 किलोमीटर दूर वासणा कस्बे की है। जहां के रहने वाले राहुल वाल्मिकी की एक युवती से सगाई हुई थी। वह युवती उसे बहुत पसंद आई। मगर, उस युवती ने बाद में उससे शादी करने से मना कर दिया। इस घटना से वह बहुत आहत हुआ। आत्महत्या करने के इरादे से वह शहर के डॉक्टर्स हाऊस इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत पर जा चढ़स। वहां स्थानीय लोगों ने उसे छत पर देखा तो उस पर शक हुआ। लोगों ने उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

पुलिस, फायर ब्रिगेड और भीड़ ने बचाया
इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन विभाग के लोग भी आ गए। सभी को अंदाजा हो गया कि वह बिना कूदे नहीं मानेगा। लिहाजा पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं का आपदा प्रबंधन विभाग के दस्ते ने युवक के कूदने से ठीक पहले नीचे बड़ा सा जाल फैला दिया। वह युवक सीधे जाल पर ही गिरा। लिहाजा उसे ज्यादा चोट नहीं लगी।

सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा वीडियो
युवक को सुरक्षित बचाने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। जिसमें उसने अपना दिल टूट जाने की वजह बताई। पुलिस ने उसे सांत्वना दी और स्थानीय लोगों की भीड़ ने भी उसे समझाया। बाद में उसे उसके माता पिता को सौंप दिया गया। अब इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में आप पूरी घटना देख भी सकते हैं।

..और जब भाभी के भाई से प्यार में छत से कूदी छात्रा
गुजरात में ही वडोदरा सिटी के सरस्वती विद्यालय में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की एक छात्रा छत से कूद गई थी। उसने ब्रेक के दौरान स्कूल की छत से ही आत्महत्या करने की कोशिश की। खड़ंजे पर उसके कूदने का पता चलने पर लोग उधर पहुंचे। वह नीचे पड़ी हुई थी और कराह रही थी। मौके पर शिक्षकों एवं अन्य छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। छात्रा को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पूछे जाने पर उसने प्यार में यह कदम उठाना वजह बताई। उसने कहा कि मुझे अपनी भाभी के भाई से प्यार हो गया है। भाभी नहीं चाहती कि ऐसा कुछ हो। भाभी ने डांट लगाई थी और मारने की धमकी भी दिलवाई। इस वजह से मैं डरी हुई थी। यह घटना जुलाई की है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications