Video: आमलेट नहीं ये है फेंटा आमलेट, स्वाद में हिट, दाम भी फिट
अगर आपको भी आमलेट बेहद पसंद है तो आज हम आपके लिए आमलेट की एक नई रेसेपी लेकर आए हैं, जिसका नाम है 'फेंटा आमलेट'। जी हां, ठीक सुना आपने फेंटा आमलेट।
गांधीनगर, 7 अगस्त। ब्रेड और आमलेट भारत ही नहीं दुनिया के लाखों लोगों द्वारा प्रतिदिन नाश्ते में लिया जाता है। इसमें कोई दोराय नहीं कि यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पोष्टिक भी होती है और बनने में भी काफी सरल है और बेहद कम समय में तैयार भी हो जाती है। आपके आस-पास के तमाम बैचलर लोग जिन्हें खाना बनाने में काफी आलस आता है वह नाश्ते के रूप में ब्रेड आमलेट का ही सेवन करके गुजारा करते हैं। अगर आपको भी आमलेट बेहद पसंद है तो आज हम आपके लिए आमलेट की एक नई रेसेपी लेकर आए हैं, जिसका नाम है 'फेंटा आमलेट'। जी हां, ठीक सुना आपने फेंटा आमलेट। चौंकिए मत फेंटा आमलेट कोई विदेशी रेसेपी नहीं बल्कि गुजरात के सूरत शहर से प्रसिद्ध हुई रेसेपी है। सूरत की एक दुकान पर फेंटा आमलेट धड़ल्ले से बिक रही है। यही नहीं लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुई फेंटा आमलेट
इंटरनेट पर फेंट आमलेट की रेसेपी खूब वायरल हो रही है। एक फूड ब्लॉगर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को अपलोड किया है। इस वीडियो को अब तक 87 हजार व्यूज मिल चुके हैं। एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'मां आओ मुझे ले चलो वे फेंटे के साथ अंडा फ्राई कर रहे हैं।' इस वीडियो में फेंटा आमलेट की पूरी रेसेपी दिखाई गई है।

इतने रुपए में लें फेंटा आमलेट का मजा
सामान्य तौर पर आमलेट 50 से 60 रुपए में मिल जाती है, लेकिन चूंकि यह फेंटा आमलेट है तो भइया इसकी कीमत भी ज्यादा है। मात्र 250 रुपए खर्च कर आप इस फेंटा आमलेट का मजा उठा सकते हैं।

फेंटा आमलेट की कीमत से खुश नहीं कुछ यूजर्स
सूरत के लोग भले ही इस आमलेट के लिए खुशी-खुशी 250 रुपए अदा कर रहे हों, लेकिन कुछ यूजर फेंटा आमलेट की इस कीमत से खुश नहीं है। एक यूजर ने लिखा- यह व्यक्ति इस डिश में कार्बोनेट से बना पेय मिला रहा है, जिसमें से कार्बन डाइ ऑक्साइड उड़ जाती है और एक मीठा सा पानी रह जाता है। इस आमलेट को एक चुलबुली सी प्रकृति दी जा रही है। यह फेंटा एक बेकिंग सोडा की ही तरह है। पता नहीं लोग इसके लिए 250 रुपए क्यों दे रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ओह भाई! एक तो इतना तेल और फिर ये फेंटा!! मतलब क्या? आप भी देखें यह वीडियो और अपनी राय दें।












Click it and Unblock the Notifications