गांधीनगर के सीरियल किलर ने मुंबई में महिलाओं की कर दी हत्या, तलाश में महाराष्ट्र पुलिस आई गुजरात
Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में गांधीनगर जिले में जैसे 3 लोगों की हत्या हुई, कुछ उसी तरह हत्यारे ने मुंबई में भी वारदात को अंजाम दिया है। हत्यारे ने एक लोकल ट्रेन में दो महिलाओं को बेरहमी से मार डाला। जहां सीसीटीवी में वह संदिग्ध कैद हो गया, मगर चेहरा साफ दिखाई नहीं दिया। करीब 4 महीने पहले गांधीनगर में भी एक के बाद एक तीन हत्याएं हुईं थीं। पुलिस ने तब भी हत्यारे को खोजने की बहुत कोशिश की, किंतु उसका कोई सुराग नहीं लग सका। अब मुंबई में हुई वारदात के बाद पुलिस को लगता है कि मुंबई में वारदात करने वाला हत्यारा भी वही हो सकता है, जो गांधीनगर में हत्याएं कर चुका है। इसलिए उसकी तलाश में मुंबई की पुलिस गुजरात आई है।

गांधीनगर में तीन हत्याएं करने वाले का अब तक नहीं लगा सुराग
पुलिस को संदेह है कि कहीं गांधीनगर का सीरियल किलर ही तो मुंबई नहीं पहुंच गया। ऐसे में छानबीन के लिए एक टीम गांधीनगर में लोकल पुलिस की मदद से उस हत्यारे की तलाश में जुटी है। पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, गांधीनगर जिले में दंताली, कोबा और शेरथा गांवों में तीन लोगों की हत्या के मामलों में पुलिस को लगता है कि हत्यारा कोई रानी नामक किन्नर है। मगर, जिस संदिग्ध स्कूटर के बारे में पता लगाया गया और जांच की गई तो वह स्कूटर रानी का था। लिहाजा रानी का इस केस से कोई संबंध नहीं निकला।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें
गांधीनगर वाले हत्यारे से मिलता है मुंबई में हत्या करने वाले का चेहरा
गांधीनगर में हुई हत्याओं के आरोपी को पकड़ने के लिए गांधीनगर पुलिस ने संदिग्ध के स्केच बनवाए थे। पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने में मदद करने वालों के लिए इनाम की भी घोषणा की थी।
गांधीनगर के एसपी मयूर चावड़ा ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष जांच दल बनाया था, लेकिन अभी तक हत्यारा पकडा नहीं गया है। अब मुंबई पुलिस को संदेह है कि, गांधीनगर में तीन हत्या करने वाले आरोपी के स्कैच में जो चहरा है, वही चेहरा मुंबई में सीसीटीवी फुटेज में मिला है। इसलिए हत्यारे के बारे में जानने के लिये मुंबई पुलिस गांधीनगर में है।













Click it and Unblock the Notifications