गुजरात राज्यसभा चुनाव: भाजपा के जयशंकर समेत 2 उम्मीदवार, कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से झटका

गांधीनगर। गुजरात में राज्यसभा की खाली हो रही दो सीटों के उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी। दोनों पार्टियों ने चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस की याचिका खारिज होने की वजह से कांग्रेस को झटका लगा है। अब फायदा भाजपा को मिलने की उम्मीद है। कुछ राजनीतिज्ञ तो यह भी दावा कर रहे हैं कि राज्य की दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत होगी। भाजपा के उम्मीदवारों में केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और जुगल ठाकोर ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं, कांग्रेस से चंद्रिकाबेन चुडासमा और गौरव पंड्या ने।

दोनों सीटों के लिए अलग-अलग मतदान कराया जाएगा

दोनों सीटों के लिए अलग-अलग मतदान कराया जाएगा

आयोग ने जो तारीख दी हैं, उनके अनुसार दोनों सीटों पर 5 जुलाई को मतदान होगा। किंतु दोनों सीटों के लिये अलग-अलग मतदान कराया जाएगा। देखा जाए तो गुजरात में जब भी राज्यसभा का चुनाव आता है, कोई न कोई विवाद जरूर खड़ा हो जाता है। 2017 में, कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल को हराने के लिए पार्टी में क्रॉस वोटिंग हुआ था, लेकिन अहमद पटेल ने एक वोट से जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस को संख्याबल के आधार पर दों में से एक सीट मिल सकती थी, लेकिन चुनाव आयोग ने दो अलग-अलग अभिव्यक्तियों की घोषणा की है और दोनों सीटों के लिए अलग-अलग मतदान रखा है।

सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस को बडा झटका लगा

सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस को बडा झटका लगा

चुनाव आयोग के इस फैसले से भड़की कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। किंतु अब सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के नेता परेश धनानी के अनुरोध को खारिज कर दिया और कहा कि चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने के लिए कांग्रेस को चुनाव आयोग में आवेदन करना होगा। हालांकि, पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा था। आज सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस को बडा झटका लगा।

अमित शाह और स्मृति ईरानी के पद हुए हैं रिक्त

अमित शाह और स्मृति ईरानी के पद हुए हैं रिक्त

राज्यसभा में गुजरात से अमित शाह और स्मृति ईरानी के रिक्त पदों के लिए 5 जुलाई को उपचुनाव होंगे। उसी दिन चुनाव का परिणाम भी जारी कर दिया जायेंगा। नामांकन फार्म भरने के आखिरी दिन, भाजपा ने आज केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओबीसी नेता जुगल लोखंडवाला (ठाकोर) को चुना है। इन दोनों उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और राज्य सरकार के कैबिनेट से सदस्यों की उपस्थिति में अपना पर्चा भरा है।

कांग्रेस बोली- हमारा एक उम्मीदवार चुनाव जीतेगा

कांग्रेस बोली- हमारा एक उम्मीदवार चुनाव जीतेगा

दूसरी ओर, कांग्रेस में पांच नामों का पैनल बनाया गया था, जिनमें से पूर्व मंत्री चंद्रीकाबेन चुडासमा और गौरव पंड्या को चुना गया है। कांग्रेस के इन दोनों उम्मीदवारों ने भी राज्यसभा के उपचूनाव के लिये पर्चा भरा है। कांग्रेस के विपक्षी नेता परेश धानानी कहते हैं कि, राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने के लिये हमने हमारे दो उम्मीदवारों को खडा किया है। उन्होंने दावा किया कि, हमारा एक उम्मीदवार चुनाव जीतेगा।

अल्पेश ठाकोर न भाजपा में औऱ न ही कांग्रेस में

अल्पेश ठाकोर न भाजपा में औऱ न ही कांग्रेस में

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पर्चा भरने से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी के साथ बैठक की। उन्होंने गुजरात के विकास की चर्चा की। कल अहमदाबाद आने पर उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। बीजेपी के दूसरे उम्मीदवार जुगल ठाकोर हैं। उनके पिता को उत्तर गुजरात के दाता के रूप में जाना जाता है। भाजपा ने ठाकोर उम्मीदवार को राज्यसभा में भेजा है। भाजपा ने पूर्व कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर को एक बड़ी चुनौती दी है, क्योंकि भाजपा का एक उम्मीदवार ठाकोर नेता है। अब अल्पेश ठाकोर की राजनीति खत्म करने की कगार पर हैं। अल्पेश ठाकोर भाजपा में नहीं है औऱ कांग्रेस में भी नहीं हैं। कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर के विधायक पद को रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

भाजपा बोली- हमारे दोनों उम्मीदवारों की जीत निश्चित है

भाजपा बोली- हमारे दोनों उम्मीदवारों की जीत निश्चित है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर हमारी पार्टी के दो उम्मीदवार चुनाव हार जाते हैं, तो हम राज्यसभा चुनाव के विवाद को कानूनी राह पर ले जाने वाले है। हालांकि कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अपने किसी भी राष्ट्रीय नेता को नहीं चुना है, लेकिन यह कहा जा सकता है कि भाजपा के दोनों उम्मीदवारों की जीत निश्चित है। चुनाव के लिए अब 5 जुलाई की तारीख तय है। इन सीटों पर जीतने वाले विजेता वर्ष 2023 के अगस्त माह तक राज्यसभा सांसद बने रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+