भारत में सबसे पहले गुजरात में बनेंगी उड़ने वाली कार, डच कंपनी PAL-V का ऑफर आया
गांधीनगर। उड़ने वाली कारें भारत में सबसे पहले गुजरात में बनाई जा सकती हैं। एक डच कंपनी से राज्य सरकार को ऑफर मिला है। यदि सरकार से एग्रीमेंट होता है तो डच कंपनी पाल-वी की खास कार का उत्पादन गुजरात में शुरू होने लगेगा। बता दें कि, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पिछले सप्ताह कंपनी के सीईओ रॉबर्ट डिंजेमेंस को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया था। इस कंपनी को एशियाई देशों में अपना बाजार चाहिए। ऐसे में भारत उसके लिए उपयुक्त बाजार हो सकता है।

वाइब्रेंट गुजरात समिट में आया था इस कंपनी का मालिक
इससे पहले 2019 की शुरुआत में हुई वाइब्रेंट गुजरात समिट में डच कंपनी पाल-वी के सीईओ रॉबर्ट डिंजेमेंस गुजरात आए थे। तब उन्होंने 2021 तक भारत में उड़ने वाली कार बनाकर बेचने की उम्मीद जताई थी। कंपनी ने यहां बढ़िया साझेदार के साथ मिलकर कार के उत्पादन की घोषणा भी थी। अब लगता है कि यह सपना जल्द पूरा हो सकता है।

जेनेवा मोटर शो-2018 में पेश की गई थी उड़ने वाली कार
मार्च 2018 में जेनेवा मोटर शो के दौरान पाल-वी कंपनी द्वारा उड़ने वाली कार का प्रोडक्शन मॉडल दर्शाया गया था। कंपनी की यह कार लेड रहित गैस से ऑपरेट होती है।

500 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकती है
फुल चार्ज करने पर यह लगभग 500 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकती है। लिबर्टी में सिर्फ दो लोगों के बैठने की जगह बनायीं गयी। इस कार की भार क्षमता लगभग 910 किलोग्राम तक की गई।

कार की हाईस्पीड 170 किलोमीटर प्रतिघंटा
कंपनी के अनुसार इस फ्लाइंग वाहन में प्लेन, हेलिकॉप्टर और कार से संयुक्त टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। इस कार को 180 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ाया जा सकता है, किन्तु इसकी हाईस्पीड 170 किलोमीटर प्रतिघंटा रखी गई है। कंपनी की मानें तो यह एक मैन्युअल ड्राइव कार है। यह अभी तक सक्सेसफुल रही है।












Click it and Unblock the Notifications