गुजरात में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में फूट डालेगी भाजपा!, कई बड़े नेता होंगे पार्टी में शामिल

गांधीनगर: गुजरात बीजेपी एक बार फिर कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में है। भाजपा उन उम्मीदवारों की तलाश कर रही है जो लोकसभा चुनाव में जीत सकते हैं. भाजपा में कौन जुट सकता है, उसकी लिस्ट तैयार करने में कई नेता जुटे हैं। पार्टी ने जो लिस्ट बनाई है, उसमें कांग्रेस के कई विधायक भी शामिल है जिनकी भाजपा में एन्ट्री करवाई जा सकती है। भाजपा की ओर से इन विधायकों को ऐसे ऑफर हैं कि वो राज्य सरकार का हिस्सा बन सकते है। उनको कैबिनेट में स्थान मिल सकता है या उनको लोकसभा टिकट दिए जा सकते हैं।

अमित शाह के दौरों से घबराई कांग्रेस

अमित शाह के दौरों से घबराई कांग्रेस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जब भी गुजरात के दौरे पर आते हैं तो कांग्रेस के नेताओं में हलचल मच जाती है। कांग्रेस के कार्यकर्ता अनुमान लगाते हैं कि अब ये नेता हमारी पार्टी से भाजपा में जा सकते हैं। साल 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से भाजपा में आने का सिलसिला शुरू हुआ था। साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकरसिंह वाघेला समेत पार्टी के 10 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, इनमे में से कई विधायक भाजपा मे चले गये थे। भाजपा की रुपाणी सरकार के गठन के कुछ ही महीने बाद जसदण से कांग्रेस के मजबूत कोली विधायक कुंवरजी बावलिया को कांग्रेस से इस्तीफा दिलवा कर भाजपा की सरकार में चार घंटे में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। कुंवरजी बावलिया इसके बाद हुए उपचुनाव भी जीते।अब भाजपा ने कांग्रेस के असंतुष्ट विधायको को अपने कब्जे में करने के लिये उन्हे लुभाना शुरू किया है।

 अल्पेश ठाकोर के भाजपा में शामिल होने की अटकलें

अल्पेश ठाकोर के भाजपा में शामिल होने की अटकलें

गुजरात के ठाकोर सेना के अध्यक्ष और कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर के भाजपा में जाने की अटकलों को देखते हुए गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है,"कांग्रेस के उन नेताओं को हम पार्टी में शामिल करना चाहते हैं, जिनको कांग्रेस मे स्थान नहीं मिलता है." कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी लोगों में माना जाता है। गौरतलब है कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर भाजपा में जा रहे है और उनको कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है। पार्टी ने उनको लोकसभा टिकट देने का भी वादा किया है। लेकिन अल्पेश ठाकोर ने अपने बयान में कहा है कि मैं कांग्रेसी कार्यकर्ता हूं, विधायक हूं. मैं भाजपा मे नहीं जा रहा हूं। वहीं उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि हम कांग्रेस नेताओं को भाजपा में आने का मौका दे रहे हैं, फिर वह अल्पेश ठाकोर हो या कोई भी राजनीतिक नेता जो भाजपा में शामिल होना चाहता है।

गुजरात के डिप्टी सीएम ने किया कांग्रेस में टूट का दावा

गुजरात के डिप्टी सीएम ने किया कांग्रेस में टूट का दावा

नितिन पटेल ने आगे कहा कि गुजरात कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले टूटने वाली है। जब कांग्रेस में आंतरिक असंतोष सतह पर है, तो हम उन लोगों का स्वागत करते हैं जो भाजपा में आना चाहते हैं। नितिन पटेल के इस बयान से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावडा ने कहा कि अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के वो नेता हैं, जिनको कोई भी पार्टी प्रलोभन देकर नहीं ले जा सकती है। कांग्रेस में से कोई भी नेता भाजपा में नहीं जाने वाला है, बल्कि भाजपा से कई विधायक कांग्रेस में आने की सोच रहे हैं, जिनके साथ हमारा संपर्क बना हुआ है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया के घर एक बैठक तय हुई थी, जिसमें 11 कांग्रेस के नेताओं ने हिस्सा लिया था। इन नेताओं को गुजरात कांग्रेस में कोई स्थान नहीं दिया गया है इसलिये वह पार्टी से नाराज हैं। उन लोगों की पार्टी में अनदेखी भी हो रही है, ऐसी एक शिकायत कांग्रेस के हाईकमान को मिली है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उनकी बेठक तय हो रही है।

2014 लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराना चाहती है भाजपा

2014 लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराना चाहती है भाजपा

आइबी की रिपोर्ट और भाजपा के इंटरनल रिपोर्ट को देखते हुए गुजरात में भाजपा को 10 से 12 सीटों का नुकसान है। ये नुकसान ना हो इसलिए पार्टी ने कांग्रेस के नाराज नेताओ से संपर्क किया है। अल्पेश ठाकोर को भाजपा में शामिल करने की बात इसलिए हो रही है कि गुजरात भाजपा अब लोकसभा में ओबीसी वोट बैंक को सहारा बना के चुनाव मैदान में उतरने की सोच रही है।अमित शाह ने गुजरात में 26 सीटें जीतने का दावा किया है, उनके इस दावे को पूरा करने के लिये भाजपा ने कांग्रेस के उन लोगों को भाजपा में शामिल करने का मन बनाया है जो कि लोकसभा चुनाव जीत सकते हैं या चुनाव जिताने में काम आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+