शराब बेचने वाली महिला की शिकायत करना सरपंच को पड़ा भारी, गाली देते हुए पीटने लगी, VIDEO

गांधीनगर। गुजरात में ऊना के भींगरण गांव में सरपंच को शराब का व्यापार करने वाली महिला की शिकायत करना भारी पड़ गया। पता चलने पर महिला सरपंच को पीटने उसके ऑफिस आ गई। सबके सामने वह धौंस दिखाने लगी। उसने सरपंच को गालियां दीं और कॉलर पकड़कर पीटा। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह महिला ने हदें लांघी। घटना के बाद पुलिस को फिर उस महिला की शिकायत की गई। तब पुलिस ने संज्ञान लिया।

man beaten by liquor seller woman in una district gujarat, video viral

संवाददाता के अनुसार, मारपीट भींगरण गांव के सरपंच जयंतीभाई सोलंकी के साथ हुई। बताया जाता है कि जयंतीभाई ने इसी गांव में देशी शराब का व्यापार करने वाली लालू नामक महिला के बारे में एसपी को खबर दी थी। इसी का बदला लेने वह उनके दफ्तर पहुंच गई। वहां उसने जयंतीभाई के सिर पर पत्थर भी मारे। जिसके कारण जयंतीभाई को अस्पताल भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि शराब व्यापारी लालू के भाई से सरपंच जयंतीभाई का झगड़ा हुआ था। बाद में सरपंच ने अपने क्षेत्र में शराब का व्यापार होने की जानकारी पुलिस को दी थी। इसी बात को लेकर लालू ने सरपंच पर हमला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+