प्रचार के लिए किसी भी तरह के लाउडस्पीकर इस्तेमाल करने से पहले लेनी होगी आयोग से परमिशन
Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। गुजरात में लोकसभा चुनाव (general election 2019) के दौरान आचार संहिता के नियमों का सख्ती से पालन कराने की दिशा में चुनाव आयोग (election commission of india) ने अहम फैसला लिया है। जिसके अनुसार, प्रचार के लिए निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई नेता या उनके समर्थक रोड शो के दौरान निर्धारित मापदंड से ज्यादा ध्वनि नहीं करा सकते। पुलिस आयुक्त आईपीसी की धारा-188 के अनुसार, ऐसे लाउड स्पीकर का उपयोग करने वाले नेताओं को ध्वनि प्रदूषण के लिये दोषी माना जाएगा। अगर इस धारा के तहत अपराध दर्ज किया जाता है, तो उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
चुनावों के दौरान राजनीतिक दल, उम्मीदवार और उसके कार्यकर्ता या समर्थक चुनाव प्रचार के लिए तेज लाउड स्पीकरों का इस्तेमाल करते हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण होता है और इस तरह आमजन की शांति भी भंग होती है। ऐसे में इस बार चुनाव प्रक्रिया के दौरान लाउड स्पीकर की आवाज पर नियंत्रण लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। कहा जा रहा है कि किसी भी प्रकार के लाउड स्पीकर का उपयोग करने के लिए चुनाव अधिकारी की अनुमति लेनी होगी।
यदि लिखित अनुमति के बिना किसी लाउड स्पीकर का उपयोग किया जाता है, तो सभी उपकरणों को जब्त कर लिया जाएगा और आईपीसी की धारा-188 के तहत शिकायत दर्ज की जाएगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications