अहमदाबाद: सड़कों पर घूम रहीं आवारा गायों को पकड़ने पहुंची सरकारी गाड़ियों पर लोगों ने बरसाए पत्थर

Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। अहमदाबाद शहर में सड़कों पर घूम रही गायों को पकड़ने के लिए प्रशासन ने सरकारी गाड़ियां भेजीं। जैसे ही ये गाड़ियां कॉलोनी के गली-मोहल्लों में घुसीं स्थानीय लोगों ने उन पर धावा बोल दिया। महानगर के ​कर्मियों पर पथराव किया गया और तोड़फोड़ भी की गई। साथ ही मालधारी समूह के कुछ लोगों ने गाडियों की चाबी भी निकाल ली। इस दौरान नगर निगम के एक कर्मचारी को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची ओढव पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम कराई।

आए दिन चोटिल होते हैं राहगीर

आए दिन चोटिल होते हैं राहगीर

बता दें कि, शहर में घूमते आवारा पशुओं की वजह से आए दिन राहगीर चोटिल होते हैं। यहां 2 दिन पहले गाय की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। जबकि, 2 अन्य लोग जख्मी हो गए थे। इस तरह की घटनाओं के बाद गायों को पकड़ने की मुहिम शुरू की गई। मगर, स्थानीय लोगों को द्वारा इन गायों को पकड़ने वाली टीम पर ही हमला बोल दिया गया। राह से निकलने वाले लोगों की शिकायत मिलती रहती हैं कि पशुओं की वजह से उनका निकलना मुश्किल हो जाता है। वाहन चालकों के कई हादसे होते रहते हैं और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल भी होते हैं, लेकिन फिर भी पशुपालकों ने इस मुद्दे को कभी गंभीरता से नहीं लिया।

कर्मचारी आवारा पशुओं को खदेड़ने में लगे हैं

कर्मचारी आवारा पशुओं को खदेड़ने में लगे हैं

शहर नगर निगम की टीम गाय जैसे पशुओं को हटाती है, तो उन पर हमले होते हैं।पिछले कई दिनों से पुलिस टीम और कॉर्पोरेशन की टीम ने साथ रहकर बीच सड़कों से पशुओं को हटवाया गया। पशुपालकों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की है। आज हुई कार्रवाई के दौरान कुछ कर्मियों पर पशुपालकों द्वारा जानलेवा हमले किये गये। हालांकि, फिर भी अपनी जान की परवाह न करते हुए नगर निगम के कर्मचारी आवारा पशुओं को खदेड़ने में लगे रहे।

चार सरकारी गाड़ियों पर हमला हुआ

चार सरकारी गाड़ियों पर हमला हुआ

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने यह हमला शहर के ओढ़व में पशुपालकों की गिरफ़्तारी की वजह किया। कर्मचारी और पुलिस जैसे ही पशुपालकों को पकड़ने के लिए यहां आईं, लोगों ने चार सरकारी गाड़ियों पर हमला किया।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+