रात में चुपचाप आया तेंदुआ, घर के दरवाजे पर सो रहे काले कुत्ते का किया शिकार
अहमदाबाद। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिख रहा है कि एक रिहायशी मकान के दरवाजे पर सो रहे एक कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। 44 सेंकेड की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेंदुए ने कुत्ते को निशाना बनाया। यह वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर किसी ने गुजरात का बताया तो किसी ने कहा कि यह असम का है। हम आपको बता दें कि यह वीडियो दरअसल महाराष्ट्र के नासिक का है।

वीडियो में तेंदुआ एक काले कुत्ते पर हमला करते दिख रहा है। कुत्ता तब मुख्यद्वार पर नींद में था, तभी तेंदुए ने उसकी गर्दन पर हमला किया। सीसीटीवी कैमरे में यह वीडियो 29 सितंबर, रविवार की रात 2.17 बजे रिकॉर्ड हुई। तेंदुआ एशियाई प्रजाति का था और जो कि वहां खड़ी कार के पास से चुपके से चलकर काले कुत्ते की ओर गया।
तेंदुए ने जैसे ही कुत्ते पर हमला बोला, कुत्ता डर से चिल्लाया। इससे तेंदुआ उछल पड़ा और कुत्ता वहां से उठकर भागने लगा। हालांकि, कुत्ते ने पीछे मुड़कर देखा तो तेंदुआ फिर उसके पीछे दौड़ा। बाद में कुत्ते के साथ क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications