गुजरात में नवरात्रि के 9 दिनों तक रहेंगी छुट्टी, स्टूडेंट्स को राहत दे सरकार ने शिक्षा बोर्ड का प्रस्ताव ठुकराया
Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में विद्यार्थियों को इस साल भी नवरात्रि के नौ दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। राज्य सरकार ने शिक्षा बोर्ड का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने नवरात्रि की छुट्टियाँ जारी रखने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने पिछले साल की तरह 2019-20 के वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में नवरात्रि की छुट्टी जारी रखने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने स्कूलों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नवरात्रि की छुट्टी की अनुमति दी है।

विशेष रूप से छात्रों और अभिभावकों को देखते हुए नवरात्रि की छुट्टी जारी रखने की बात कही गई है। राज्य सरकार का यह फैसला माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के अलावा सभी सरकारी निजी प्राथमिक स्कूलों पर भी लागू होगा। राज्य के सरकारी और निजी प्राथमिक 'माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक एवं कॉलेजों में 30/9/2019 से 7/10/2019 तक नवरात्रि वेकेशन होगा, जो 8 दिन के लिये मुक़र्रर है। राज्य में स्कूली और कोलेजों के छात्रों के लिये दीपावली की छुट्टी 25/10/2019 से 6/11/019 के दौरान, 13 (तेरह) दिनों की होगी। दीपावली पर्व के लिये 21 दिन की छुट्टी मिलती थी लेकिन अब नवरात्रि के लिये स्कूली बच्चों को केवल 13 दिन ही मिलेंगे।
नवरात्रि की छुट्टियाँ बंद करने के लिये गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक प्रस्ताव पारित किया था और सरकार को भेजा था लेकिन सरकार ने ये प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। राज्य की सरकारी और निजी स्कूली बच्चों के लिये सरकार ने निर्णय लेकर उनको ख़ुश कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications