हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार से पूछा- आपके पास पर्याप्त वैक्सीन है क्या? लोगों के कोरोना टेस्ट कम क्यों हो रहे हैं

गांधीनगर। कोरोना से मचे कोहराम को देखते हुए गुजरात हाईकोर्ट में कोरोना वैक्सीनेशन की उपलब्धता एवं कोरोन टेस्ट के मुद्दे पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने राज्य सरकार के महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी से पूछा कि, क्या राज्य सरकार के पास पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध हैं? न्यायाधीश कारिया ने पूछा कि अगले 2-3 महीने के लिए राज्य सरकार के पास वैक्सीनेशन को लेकर क्या योजना है?

Recommended Video

    Corona से बिगड़े हालात को लेकर Gujrat और Bihar सरकार को High Court से फटकार । वनइंडिया हिंदी
    High Court asked Gujarat govt- Do you have enough covid vaccine? Why is the number of corona tests not being increased in the state?

    इसके अलावा उन्होंने सरकार से सवाल किया कि, कोरोना टेस्ट की संख्या कम क्यों है? न्यायाधीश ने कहा कि, प्रदेश में जब आरटीपीसीआर टेस्टिंग मशीन बढ़ाई गई है तो फिर टेस्टिंग की संख्या क्यों कम हो रही है। बीते 23 अप्रैल को जो टेस्टिंग की संख्या 1 लाख 89 हजार 902 थी, वो 2 मई को घटकर 1 लाख 37 हजार रह गई। क्यों?

    High Court asked Gujarat govt- Do you have enough covid vaccine? Why is the number of corona tests not being increased in the state?

    इस पर राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में बताया गया कि 44 सरकारी लेबोरेटरी में 72 मशीन हैं, वहीं निजी लेबोटेरी मिलाकर राज्य में 100 से ज्यादा लेबोरटरी हैं। हालांकि, मशीनों को संख्या बढ़ाई गई है। वहीं, खंडपीठ ने कहा कि, राज्य सरकार आरटीपीसीआर टेस्ट का डाटा देने में नाकाम रही है। इसके अलावा खंडपीठ ने कोरोना वैक्सीनेशन की योजना को लेकर सवाल पूछे।

    अब अगली सुनवाई में राज्य सरकार को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में जवाब देना होगा। वैसे हाईकोर्ट द्वारा यह भी कहा गया है कि, राज्य सरकार अपने फंड से ऑक्सीजन प्लांट क्यों खड़े नहीं कर सकती?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+